विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच बेंगलुरु और मुंबई में: 14 जनवरी को वडोदरा में मैच, 7 फरवरी को फाइनल; 5 टीमें 22 मुकाबले खेलेंगी

विमेंस प्रीमियर लीग का पहला मैच बेंगलुरु और मुंबई में: 14 जनवरी को वडोदरा में मैच, 7 फरवरी को फाइनल; 5 टीमें 22 मुकाबले खेलेंगी

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। दोनों टीमें 14 जनवरी को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7: 30 बजे शुरू होगा।BCCI ने पूरे टूर्नामेंट के लिए वडोदरा और मुंबई को दो वेन्यू चुना है। पहला स्टेज 14 से 24 जनवरी तक वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद टीमें मुंबई पहुंचेंगी, जहां 26 जनवरी से लीग के बाकी मुकाबले होंगे। लीग स्टेज का आखिरी मैच 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और UP वॉरियर्स के बीच होगा। एलिमिनेटर 5 फरवरी और फाइनल 7 फरवरी को खेला जाएगा।इस सीजन में पांच टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम लीग स्टेज में बाकी चार टीमों से दो-दो बार खेलेगी। इस तरह लीग राउंड में कुल 20 मुकाबले होंगे। इसके बाद एलिमिनेटर और फाइनल मिलाकर 22 मैच होंगे। यह मैच 25 दिन में कराए जाएंगे।RCB और MI 2-2 बार की चैंपियनRCB ने 2022 और 2026 का खिताब जीता था। मुंबई भी दो बार चैंपियन रह चुकी है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 26 जनवरी को मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में होगा।UP वॉरियर्स की शुरुआत गुजरात जायंट्स के खिलाफUP वॉरियर्स अपना पहला मैच 15 जनवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। हालिया नीलामी में UP वॉरियर्स ने कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदकर चर्चा बटोरी थी। टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू को 1. 10 करोड़ रुपए में खरीदा और ग्रेस हैरिस को भी वापस टीम में शामिल किया।दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 16 जनवरी को RCB के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली की टीम अब तक चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी है।विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में 25 खिलाड़ी बिकींWPL के पांचवें सीजन के ऑक्शन में 25 प्लेयर्स को खरीदा गया। इसमें 18 भारतीय और 7 विदेशी रहीं।ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यूक्स को यूपी वॉरियर्स ने सबसे ज्यादा 1. 10 करोड़ रुपए में खरीदा। भारतीय ऑलराउंडर स्नेह राणा 30 लाख रुपए में यूपी की टीम में शामिल हुईं।कोच्चि में हो रहे ऑक्शन में किरण नवगिरे को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख और जी कमलिनी को गुजरात जायंट्स ने 40 लाख रुपए में खरीदा।----------------------यह खबर भी पढ़ें…विमेंस प्रीमियर लीग ऑक्शन में यूपी ने 6 ऑलराउंडर खरीदेविमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 ऑक्शन में पांचों टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से स्क्वॉड में बदलाव किए। यूपी वॉरियर्ज ने 6 ऑलराउंडर्स पर भरोसा जताया। RCB ने अपने कोर ग्रुप को मजबूत किया। मुंबई इंडियंस ने भारतीय खिलाड़ियों की बेंच स्ट्रेंथ बढ़ाई। पढ़ें पूरी खबर…

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

फिल्में

Ramayana First Review: रणबीर कपूर की 'रामायण' देखकर भावुक हुए आशीष चंचलानी, बोले- ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर बनेगी

स्पोर्ट्स

पीएम मोदी एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से कल मिलेंगे: नई दिल्ली में शाम 4:30 बजे मुलाकात; भारत ने पहली बार 30 गोल्ड जीते

सामान्य

IPL 2027: 3 खिलाड़ियों को KKR से करना चाहिए रिलीज, एक पर खर्च किए थे 25 करोड़ से ज्यादा