टेनिस संघ चुनाव-महेश भूपति और सानिया मिर्जा ने नामांकन भरा: लिएंडर पेस ने नहीं किया आवेदन, AITA अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे

टेनिस संघ चुनाव-महेश भूपति और सानिया मिर्जा ने नामांकन भरा: लिएंडर पेस ने नहीं किया आवेदन, AITA अध्यक्ष का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे

भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और सानिया मिर्जा ने ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (एआईटीए) के एसओएम चुनाव के लिए नामांकन भरा है। दोनों जनरल बॉडी और एग्जीक्यूटिव कमेटी में खिलाड़ियों के प्रतिनिधि बनने की दौड़ में हैं।वहीं, लिएंडर पेस ने नामांकन नहीं भरा। ऐसे में वे एआईटीए अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।अध्यक्ष पद के लिए एसओएम प्रतिनिधि बनना जरूरीलिएंडर पेस का नाम 40 खिलाड़ियों की सूची के टियर-1 में शामिल है। वे इस सूची में जगह पाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। बंगाल टेनिस एसोसिएशन ने भी अध्यक्ष पद के लिए उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया था।हालांकि, एआईटीए के संशोधित संविधान के नियम 12(बी) के तहत अध्यक्ष, महासचिव या कोषाध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार का एसओएम जनरल बॉडी का प्रतिनिधि होना जरूरी है। इसके अलावा, उसे एआईटीए की एग्जीक्यूटिव कमेटी में कम से कम एक पूरा कार्यकाल पूरा करना होगा या किसी राज्य इकाई में अध्यक्ष, महासचिव अथवा कोषाध्यक्ष रहना होगा।पेस राज्य इकाई के प्रतिनिधि के तौर पर अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ सकते थे। इसलिए उनके लिए एसओएम चुनाव में नामांकन भरना जरूरी था। अब वे 27 नवंबर को होने वाले एआईटीए चुनाव में बंगाल के प्रतिनिधि के तौर पर हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन अध्यक्ष पद की दौड़ से बाहर हो गए हैं।रोहित राजपाल ने भी अध्यक्ष पद के लिए जताई थी दावेदारीदिल्ली लॉन टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित राजपाल ने अगस्त 2026 में एआईटीए अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। इसके बाद सितंबर में बंगाल टेनिस एसोसिएशन ने अपने अध्यक्ष लिएंडर पेस की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। इससे अध्यक्ष पद के लिए दोनों के नाम सामने आए थे।8 पूर्व खिलाड़ियों ने दाखिल किए नामांकनएसओएम चुनाव के लिए भूपति और सानिया के अलावा 6 अन्य पूर्व खिलाड़ियों ने भी नामांकन भरा है। इनमें अंकिता भांबरी, डेविस कप के मौजूदा कोच आशुतोष सिंह, गौरव नातेकर, जानकी कृष्णमूर्ति, शालिनी ठाकुर चावला और भारतीय बिली जीन किंग कप टीम के कप्तान विशाल उप्पल शामिल हैं।एग्जीक्यूटिव कमेटी में प्रतिनिधित्व के लिए 5 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। इनमें महेश भूपति, सानिया मिर्जा, अंकिता भांबरी, जानकी कृष्णमूर्ति और विशाल उप्पल शामिल हैं।भूपति बोले- खेल को बदलने के लिए खिलाड़ियों की भागीदारी जरूरीनामांकन दाखिल करने के बाद महेश भूपति ने कहा कि खेल महासंघों में उन खिलाड़ियों की मौजूदगी जरूरी है, जिन्होंने शीर्ष स्तर पर खेला है। उन्होंने कहा, 'खेल को बदलने के लिए हर महासंघ में ऐसे खिलाड़ियों का होना जरूरी है, जिन्होंने उच्चतम स्तर पर खेला हो। इसका उदाहरण पुलेला गोपीचंद हैं, जिन्होंने भारतीय बैडमिंटन को बदलने में बड़ी भूमिका निभाई है।'भूपति डबल्स में पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 रह चुके हैं और कई ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। सानिया मिर्जा भी डबल्स में वर्ल्ड नंबर-1 रही हैं। उन्होंने महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में कुल 6 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं।विशाल उप्पल बोले- भारतीय टेनिस में अभी बहुत काम करना बाकीभारतीय बिली जीन किंग कप टीम के कप्तान विशाल उप्पल ने कहा कि वे भारतीय टेनिस की जमीनी स्थिति से जुड़े हैं और खेल के विकास में योगदान देना चाहते हैं।उन्होंने कहा, ‘भारतीय टेनिस की जमीनी स्थिति को समझने के कारण मेरे लिए आगे आकर खेल के विकास में योगदान देना जरूरी है। मैं पहले से काम कर रहा हूं, लेकिन अभी बहुत कुछ करना बाकी है। भारतीय टेनिस को आगे बढ़ाने के लिए मैं सभी संबंधित पक्षों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’जनरल बॉडी और एग्जीक्यूटिव कमेटी में खिलाड़ियों को जगहएआईटीए के संशोधित संविधान के तहत जनरल बॉडी में एसओएम श्रेणी के 4 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमें 2 पुरुष और 2 महिलाएं होंगी। वहीं, 15 सदस्यीय एग्जीक्यूटिव कमेटी में एसओएम श्रेणी के 2 प्रतिनिधियों को जगह मिलेगी। इनमें एक पुरुष और एक महिला होगी।इस व्यवस्था का उद्देश्य राष्ट्रीय खेल महासंघों के कामकाज में खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाना है।------------------------------------स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…विराट-अनुष्का मुंबई में भजन कॉन्सर्ट में झूमे, VIDEO: अब तक 8 बार वृंदावन जाकर संत प्रेमानंद से मिल चुकेविराट कोहली और अनुष्का शर्मा रविवार को मुंबई में कृष्णा दास के कीर्तन में पहुंचे। दोनों भक्ति गीत गाते दिखे। इसका वीडियो वायरल है।13 सेकेंड के इस वीडियो में अनुष्का ताली बजाते और भक्ति मंत्रों के साथ गाते नजर आईं। विराट कुछ देर कैमरे की ओर देखने के बाद फिर भक्ति संगीत में शामिल हो गए। पूरी खबर

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

राहुल गांधी मानहानि केस में बरी: कांग्रेस का भाजपा पर तीखा हमला, कहा- अपराधियों के हाथ में पार्टी की कमान

सामान्य

यूपी-बिहार की शादियों का मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग, लड़के और लड़कीवालों के बीच चलती है जुबानी जंग, ननद से छेड़छाड़ वाला गाना सुना तो जोड़ लेंगे हाथ

सामान्य

कौन हैं कृष्णा दास? जिनके भजन कॉन्सर्ट में लीन हो गए विराट-अनुष्का, मुंबई के वीडियो ने मचाया तहलका