आज सोमवार, 2 नवंबर 2026 की तारीख में देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे दिल्ली के प्रदूषण की, जहां महज एक दिन में वायु गुणवत्ता सूचकांक 144 अंक बढ़कर 261 पर पहुंच गया। रविवार शाम छह बजे के बाद एक्यूआई 272 दर्ज किया गया और हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। वहीं, अमेरिका के फ्लोरिडा में नौ लोगों को लेकर जा रहा निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। उधर, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि दोहा में जारी वार्ता का सकारात्मक नतीजा अमेरिका के जवाब पर निर्भर करेगा। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलना है। इधर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में दो छात्राओं पर चेनसॉ से हमला करने के आरोपी को पुलिस ने गोली मारकर गिरफ्तार किया है। वहीं, मुंबई के भांडुप में शादी समारोह में खाना खाने के बाद करीब 27 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इनमें नवविवाहित जोड़ा भी शामिल है। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस की अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। असंतुष्ट विधायकों ने खुद को असली नेकां बताते हुए 25 विधायकों के एकजुट होने का दावा किया है। मनोरंजन जगत में शाहरुख खान आज अपना 61 वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उधर, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच यूएई ने सैन्य कार्रवाई के बजाय कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है। खेल जगत में पीवी सिंधू ने जर्मनी में हाइलो ओपन सुपर 500 का महिला एकल खिताब जीतकर इस सीजन की दूसरी ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, भाजपा ने कांग्रेस पर राहुल और प्रियंका गांधी के दो खेमों में बंटने का आरोप लगाया है। आखिर में, सीबीआई ने महादेव एप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर का ओमान से प्रत्यर्पण कराकर उसे भारत लाया है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...
सुर्खियां: दिल्ली-एनसीआर की हवा में घुल रहा जहर; अमेरिका में विमान हादसा; होर्मुज पर गतिरोध दूर होने के संकेत

सुझाई गई
सामान्य
गायत्री परिवार शताब्दी समारोह: शाह बोले- गायत्री मंत्र से बदल सकता है जीवन, जागृत होती हैं सकारात्मक शक्तियां
सामान्य
बंगाल: दक्षिण 24 परगना में चर्च उद्घाटन समारोह में तोड़फोड़, पादरी-श्रद्धालुओं पर हमला; ईसाई संगठनों में रोष
सामान्य
