फ्रेंच ओपन बैडमिंटन के फाइनल में भारत की पीवी सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें वर्ल्ड नंबर-1 साउथ कोरिया की एन से यंग ने 16-21, 21-11, 21-12 से हराया।सिंधु ने पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की, लेकिन अगले दोनों गेम गंवा दिए। एन के खिलाफ यह उनकी लगातार 11 वीं हार है।साल का दूसरा फाइनल खेल रही थीं सिंधुसिंधु के लिए निर्णायक गेम में वापसी करना मुश्किल रहा। एन ने दूसरे गेम में 21-11 और तीसरे गेम में 21-12 से जीत दर्ज की। इस तरह भारतीय खिलाड़ी को खिताबी मुकाबले में हार मिली।सिंधु ने सेमीफाइनल में जापान की हिना अकेची को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। यह 2026 में उनका दूसरा सुपर 750 फाइनल था। जुलाई में उन्होंने जापान ओपन का खिताब जीता था।खबर लगातार अपडेट हो रही है…
सिंधु फ्रेंच ओपन का फाइनल हारीं: पहला गेम जीतने के बाद लगातार दो गेम गंवाए; साउथ कोरिया की एन से लगातार 11वीं हार
सुझाई गई
सामान्य
Judge के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को रौंदा, कार के उड़े परखच्चे, दर्दनाक मौत
सामान्य
धनतेरस से पहले सोना-चांदी खरीदने का मौका? गोल्ड ₹24,000 और सिल्वर ₹55,000 तक सस्ती,अभी खरीदें या नहीं?
स्पोर्ट्स
