देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' में अज्ञात नंबरों से जवानों के मोबाइल फोन पर कॉल आ रही हैं। पहले ऐसी कॉल जवानों के पास आ रही थी, अब महिला कार्मिकों के फोन पर भी आने लगी हैं। बल की 88 वीं बटालियन (महिला) में इस तरह के फोन आ रहे हैं। खास बात है कि इस कॉल को करने वाला व्यक्ति 'सुधीर सर' का नाम लेता है। वह कहता है कि 'सुधीर सर' ने कहा है कि फलां फोन नंबर को कंपनी के 'व्हाट्सऐप ग्रुप' में शामिल करें। सर चाहते हैं कि इतने पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएं। डी 88 कंपनी की एक महिला कार्मिक के फोन पर जो कॉल आई, उसमें 'सुधीर सर' को डिप्टी कमांडेंट बताया गया तो दूसरी कार्मिक के पास आई कॉल में 'सहायक कमांडेंट' बता दिया गया।
साइबर क्राइम: सीआरपीएफ में कौन है सुधीर सर? जिसके नाम से महिला कर्मियों को आ रहीं ऐसी कॉल

सुझाई गई
सामान्य
मंदिर में शूटिंग करने के लिए बदला मुस्लिम एक्ट्रेस का नाम, आगे चलकर उसी नाम से बनी स्टार, ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी पहली फिल्म
सामान्य
धरती की पुत्री, धर्म की प्रतीक, रामायण के प्रोमो में दिखा साई पल्लवी का दिव्या माता सीता अवतार
सामान्य
