दिशा सालियान की मौत से जुड़े मामले में जांच को लेकर एक बार फिर कानूनी हलचल तेज हो गई है। मामले की जांच अदालत की निगरानी में कराने की मांग वाली याचिका केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में दर्ज कर ली गई है। इस पर 18 नवंबर को सुनवाई होगी। याचिका दाखिल करने वाले वकील नीलेश ओझा का कहना है कि घटना के छह साल बीत जाने के बाद भी कुछ अहम गवाहों के बयान तय समय के भीतर दर्ज नहीं किए गए। इसी वजह से उन्होंने अदालत से जांच की निगरानी करने की मांग की है। इस मामले में अब अदालत की सुनवाई पर सबकी नजर रहेगी।
दिशा सालियान केस: कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग वाली याचिका दर्ज, क्या फिर खुलेगा छह साल पुराना मामला?

सुझाई गई
सामान्य
मंदिर में शूटिंग करने के लिए बदला मुस्लिम एक्ट्रेस का नाम, आगे चलकर उसी नाम से बनी स्टार, ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी पहली फिल्म
सामान्य
धरती की पुत्री, धर्म की प्रतीक, रामायण के प्रोमो में दिखा साई पल्लवी का दिव्या माता सीता अवतार
सामान्य
