मौजूदा दौर में युद्ध केवल सीमाओं पर नहीं लड़े जाते। दुश्मन, देश पर कब्जा किए बिना भी हमारे पावर ग्रिड, ऑयल रिफाइनरी या बंदरगाहों को निशाना बनाकर पूरे सिस्टम को पंगु बना सकता है। इसी आधुनिक चुनौती से निपटने और 'विकसित भारत' के अहम औद्योगिक ढांचे को अभेद्य बनाने के लिए, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने एक नवंबर से अपनी सुरक्षा रणनीति में एक युगांतरकारी बदलाव किया है। गृह मंत्रालय की मंजूरी के साथ, सीआईएसएफ ने अपनी पुरानी 'भौगोलिक क्षेत्र आधारित' (टेरिटोरियल) कमांड प्रणाली को समाप्त कर एक नई और अत्यधिक विशेषज्ञता वाली 'कार्यात्मक' (फंक्शनल) सेक्टर प्रणाली लागू कर दी है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर बड़ा बदलाव: सीआईएसएफ ने लागू किया 'फंक्शनल कमांड' सिस्टम; अब कैसे होगी निगरानी?

