राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’

तेलंगाना की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. BRS के वर्किंग प्रेसिडेंट KTR ने रविवार (25 अक्टूबर, 2026) को हैदराबाद में गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव से पहले तेलंगाना के लोगों से बहुत सारे वादे, गारंटी और घोषणाएं की थीं, लेकिन 1, 000 दिन बाद भी एक भी वादा पूरा नहीं हुआ है.

उन्होंने सवाल किया कि राहुल गांधी पूरे देश में जवाबदेही की बात कर रहे हैं, लेकिन तेलंगाना के सवालों का सामना करने नहीं आ रहे हैं. वो लापता नेता हो गए हैं.

KTRने की रेवंत रेड्डी की कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना

KTR ने तेलंगाना में CM रेवंत रेड्डी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की कड़ी आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में तेलंगाना राज्य राहुल गांधी के लिए ‘ ATM' बन गया है. खैरताबाद के अल्पसंख्यक नेता घिबरन शरीफ के BRS में शामिल होने वाले कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘ लोग वादे पूरे होते देखना चाहते हैं, न कि सिर्फ भाषण.' 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में कई वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया. उन्होंने तेलंगाना में भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों पर चुप रहने के लिए राहुल गांधी की भी आलोचना की.

KTRके आरोपों पर कांग्रेस नेता का पलटवार

कांग्रेस पार्टी के नेता मोथा रोहित ने इन आरोपों का जवाब दिया. रोहित ने कहा, ‘ KTR अक्सर डींगें हांकते हैं कि उन्होंने एक जाने-माने कॉलेज से पढ़ाई की है और विदेश में काम किया है, लेकिन वह जो भाषा इस्तेमाल करते हैं, वह बहुत भद्दी होती है.' उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी एक ऐसे परिवार से आते हैं, जिसने देश के लिए अपनी दौलत और रिसोर्स कुर्बान कर दिए, जबकि KTR ने उसी तेलंगाना राज्य को लूटा है, जिसने पिछले 10 सालों में उनके पिता को मुख्यमंत्री बनाया.

फिलहाल, तेलंगाना की राजनीति में यह विवाद जारी है. जहां कांग्रेस सरकार अपने 1, 000 दिन के शासन का सफलतापूर्वक प्रचार कर रही है, वहीं BRS यह आरोप लगाकर प्रचार कर रही है कि उसने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं. आने वाले चुनावों के मद्देनजर ये हर एक आरोप और तेज होने की संभावना है. 

यह भी पढे़ंः नीतीश कुमार पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, 'मुझे दुख हुआ कि ऐसे नेता...'

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

'सऊदी अरब से लौटकर' अंतिम संस्कार में शामिल हुआ भाई ही हत्या का अभियुक्त निकला

सामान्य

कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज: कहा- मन की बात छोड़ें, लोगों की चिंताओं पर दें ध्यान; साझा की आरबीआई की रिपोर्ट

सामान्य

चौथी बार राष्ट्रपति बनेंगे लूला: पीएम मोदी ने दी बधाई, भारत-ब्राजील साझेदारी के लिए क्यों अहम है जीत?

राहुल गांधी पर भड़के KTR, कहा- ‘वादे नहीं किए पूरे, तेलंगाना को बना दिया ATM’ | BlinkNews