प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की टिप्पणी को लेकर भाजपा उनसे बिन शर्त माफी की मांग कर रही है। वहीं, आज पूरे देश में भाजपा ने विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। इस पर अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि यह केवल किसी व्यक्ति या परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे भारत का अपमान है। यह राजनीति की गरिमा पर भी प्रहार है। लोकतंत्र में आप अपना विरोध जता सकते हैं, नीतियों पर सवाल उठा सकते हैं और सरकार की आलोचना कर सकते हैं, लेकिन कृपया, व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें। मेरी यही सलाह है।'
'व्यक्तिगत मर्यादा की सीमाएं न लांघें': पीएम पर टिप्पणी को लेकर राजनाथ सिंह की नसीहत, कांग्रेस पर क्या बोले?

सुझाई गई
सामान्य
OBC Creamy Layer विवाद में फंसे 958 नए IAS-IPS अफसर! ट्रेनिंग पर क्यों लगी रोक, किस फैसले का है इंतजार?
सामान्य
मैसूरु दशहरा: धार्मिक रस्मों में बाधा, पुलिस पर बदसलूकी के आरोप; सरकार से क्यों नाराज हुईं प्रमोदा देवी?
सामान्य
