राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, 'रामलीला मैदान आने से रोकने की कोशिश कर रहे अमित शाह'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि अमित शाह दूसरे राज्यों से लोगों को दिल्ली आने से रोकने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, तेलंगाना और पंजाब से बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं. राहुल गांधी ने कहा कि रामलीला मैदान में कितने लोग पहुंचते हैं और कितनों को रोका जाता है, यह सब जल्द ही सामने आ जाएगा.

राहुल गांधी ने 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास पर INDIA गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने बताया कि बारिश के कारण आज होने वाला कार्यक्रम एक दिन के लिए टाल दिया गया है. अब यह कार्यक्रम कल इसी समय आयोजित होगा. इसके अगले दिन विपक्षी दलों के नेता रामलीला मैदान तक मार्च निकालेंगे.

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

कौन थे BJP नेता आरके सिन्हा? ₹250 की नौकरी से खड़ी की करोड़ों की कंपनी, पत्रकार से सांसद बनने तक का सफरनामा

सामान्य

JEE Main परीक्षा के लिए घट कर 310 हुए एग्जाम सेंटर, किन शहरों से हटे एग्जाम सेंटर?

सामान्य

गोवा के लिए बेंगलुरु छोड़ने वाले कपल को 26 दिन में हुआ पछतावा, बोले- 'कई बार लगा गलती कर दी'