पैरा एशियन गेम्स में भारत को 23वां गोल्ड: बैडमिंटन में नीतेश कुमार और आर्चरी में हरविंदर-विजय ने सोना जीता, अब तक 95 मेडल

पैरा एशियन गेम्स में भारत को 23वां गोल्ड: बैडमिंटन में नीतेश कुमार और आर्चरी में हरविंदर-विजय ने सोना जीता, अब तक 95 मेडल

भारत ने पैरा एशियन गेम्स के 5 वें दिन शुक्रवार को 2 गोल्ड मेडल जीत लिए। इससे उसके 23 गोल्ड मेडल हो गए हैं।दिन का पहला गोल्ड हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने रिकर्व आर्चरी में सोना जीता। उसके बाद नीतेश कुमार बैडमिंटन में चैंपियन बने। आज भारत को 7 मेडल मिल चुके हैं।भारत मेडल टैली में 5 वें नंबर पर है। उसके पास कुल 95 मेडल हैं। इनमें 30 सिल्वर और 42 ब्रॉन्ज शामिल हैं।बैडमिंटन : नीतेश कुमार ने प्रमोद को हराकर जीता पुरुष SL 3 गोल्डनीतेश कुमार ने बैडमिंटन की मेंस सिंगल्स SL 3 कैटेगरी के फाइनल में अपने ही देश के हमवतन प्रमोद भगत को सीधे गेमों में 21-18, 21-16 से हराया।नीतेश के पास अब थुलासिमथि के साथ मिक्स्ड डबल्स SL 3-SU 5 में भी गोल्ड जीतने का मौका है। वहीं, महिला SU 5 में थुलासिमथि मुरुगेसन को सिल्वर मिला। उन्हें चीन की यांग क्यूशिया ने हराया।भारतीय जोड़ियों के पास भी गोल्ड जीतने का मौकाआर्चरी : हरविंदर-विजय ने चीन को 5-1 से हरायारिकर्व आर्चरी की रिकर्व मेंस डबल्स कैटेगरी में हरविंदर सिंह और विजय सुंडी ने फाइनल में चीन को 5-1 से हराया।भारतीय जोड़ी ने दूसरा और तीसरा सेट जीतकर खिताब अपने नाम किया। पहला गेम दोनों टीमों के बीच 35-35 से बराबर रहा। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने दूसरा गेम 37-36 से जीता। भारतीय जोड़ी ने तीसरा गेम 38-36 से जीता। उसने गेम के आधार पर मुकाबला 5-1 से अपने नाम कर लिया।वहीं, महिला पैरा रिकर्व डबल्स में भारत को सिल्वर मेडल मिला। भावना चौधरी और पूजा जाटयान को फाइनल में चीन की गाओ जिहान और वांग शुएचियान ने 6-0 से हराया।-----------------------------------------------पैरा एशियन गेम्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…पैरा एशियन गेम्स- भारत ने चौथे दिन 26 मेडल जीते; 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 15 ब्रॉन्जभारत ने पैरा एशियन गेम्स में गुरुवार को 26 मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड, 4 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल की संख्या 88 हो गई। पढ़ें पूरी खबर

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

स्पोर्ट्स

पैरा एशियन गेम्स में भारत ने 23वां गोल्ड जीता: बैडमिंटन में नीतेश कुमार को सोना, आर्चरी में हरविंदर और विजय की जोड़ी भी जीती

सामान्य

MLC Chunav 2026: बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर आज वोटिंग, कहां किसका पलड़ा भारी? हर डिटेल

सामान्य

बार-बार थकान, पेट में भारीपन और वजन बढ़ना? पुरुषों में फैटी लिवर के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण