पैरा एशियन गेम्स में भारत का पहला पदक: मोना अग्रवाल ने गोल्ड, अवनी लेखरा ने सिल्वर जीता

पैरा एशियन गेम्स में भारत का पहला पदक: मोना अग्रवाल ने गोल्ड, अवनी लेखरा ने सिल्वर जीता

भारतीय निशानेबाज मोना अग्रवाल और अवनी लेखरा ने पैरा एशियन गेम्स में भारत को पहले दिन सोमवार को 2 पदक दिलाए। राइफल शूटिंग में मोना ने गोल्ड और अवनी ने सिल्वर जीता।नागोया में चल रहे गेम्स में दोनों ने शानदार वन-टू फिनिश किया। क्वालिफिकेशन राउंड में अवनी दूसरे स्थान पर रहीं। उनसे आगे मोना थीं। मोना ने क्वालिफिकेशन में 629. 1 का स्कोर किया। यह एशियन पैरा गेम्स क्वालिफिकेशन रिकॉर्ड है।मोना को 9 महीने की उम्र में पोलियो हुआमोना अग्रवाल राजस्थान के सीकर की पैरा-शूटिंग खिलाड़ी हैं। उनका जन्म 8 नवंबर 1987 को हुआ था। नौ महीने की उम्र में उन्हें पोलियो हुआ था और दोनों पैर प्रभावित हुए।पैरा-शूटिंग शुरू करने से पहले मोना पैरा-एथलेटिक्स और पैरा-पावरलिफ्टिंग में हिस्सा लेती थीं। उन्होंने महिलाओं की सिटिंग वॉलीबॉल में भी अहम भूमिका निभाई।कार एक्सीडेंट में अवनी की रीढ़ की हड्‌डी में चोट लगी2012 में कार दुर्घटना के दौरान अवनी लेखरा की रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी। उस समय वह 10 साल की थीं। ठीक होने के दौरान उनके पिता ने उन्हें खेलों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।अवनी ने ओलिंपिक शूटिंग चैंपियन अभिनव बिंद्रा की आत्मकथा ‘ए शॉट एट हिस्ट्री’ से प्रेरित होकर 2015 में शूटिंग शुरू की। अवनी ने बताया है कि शूटिंग ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की। इससे वह लोगों से बातचीत करने में भी सहज हुईं।--------------------------------------------पैरा एशियाड से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…बिना हाथ की तीरंदाज शीतल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बराबर किया, पैरा एशियन गेम्स में 704 अंक लिएबिना हाथ की तीरंदाज शीतल देवी ने नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में सोमवार को वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की। जोकि तुर्की की ओज्नुर गिर्डी के नाम था। पढ़ें पूरी खबर

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

स्पोर्ट्स

पैरा एशियन गेम्स में भारत का पहला पदक: मोना अग्रवाल ने गोल्ड, अवनी लेखरा ने सिल्वर जीता; पहले दिन वन-टू फिनिश

सामान्य

पानीपत से कनाडा फिर अमेरिका, लॉरेंस का राइट हैंड...टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मास्टरमाइंड अनिल पंडित की क्राइम कुंडली

सामान्य

आखिरी सांस तक हाथ में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्, मातंगिनी हाजरा की शहादत को सलाम