पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू; फाइनल में खिताबी मुकाबला

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी: श्रीलंका की बल्लेबाजी शुरू; फाइनल में खिताबी मुकाबला

पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के फाइनल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। 2. 4 ओवर के बाद टीम ने बिना विकेट गंवाए 10 रन बना लिए हैं। अविष्का फर्नांडो 6 और कामिंदु मेंडिस 4 रन बनाकर क्रीज पर हैं।शाहीन और नसीम ने की गेंदबाजी की शुरुआतपाकिस्तान की ओर से शाहीन शाह अफरीदी ने पहला ओवर किया। उन्होंने 7 रन दिए। वहीं, नसीम शाह ने दूसरे छोर से गेंदबाजी की और एक ओवर में 3 रन दिए। श्रीलंका की टीम शुरुआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी कर रही है।शाहीन अफरीदी कर रहे पाकिस्तान की कप्तानीपाकिस्तान की कप्तानी शाहीन शाह अफरीदी कर रहे हैं, जबकि श्रीलंका की कमान कुसल मेंडिस के हाथों में है। पाकिस्तान ने फाइनल के लिए अपनी प्लेइंग-11 में फखर जमान, बाबर आजम और सलमान आगा जैसे बल्लेबाजों को शामिल किया है।दोनों टीमों की प्लेइंग-11 पाकिस्तान: फखर जमान, माज सदाकत, बाबर आजम, साद बेग, सलमान आगा, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ और नसीम शाह।श्रीलंका: अविष्का फर्नांडो, कामिंदु मेंडिस, कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पवन रत्नायके, दसुन शनाका, जनिथ लियानगे, सहान अराचिगे, महीश तीक्षणा, दुनिथ वेलालगे, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

108 की स्पीड में था, टक्कर मारकर भी रुका नहीं; मर्सिडीज हिट एंड रन में अदालत में तीखी बहस

सामान्य

मनोज तिवारी का भोजपुरी गाना, जो है भोजपुरी सोहर गीत, बिहार में बच्चे के जन्म के बाद गाती थीं महिलाएं, GEN Z की जुबां पर चढ़ा गाना

सामान्य

Ramayanam: ‘रामायणम्’ के पोस्टर में रॉयल अवतार में दिखीं रकुल प्रीत सिंह, बताई किरदार की Untold Story