पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड 241 रन पर ऑलआउट: वनडे ट्राई सीरीज में बेन डकेट की सेंचुरी; शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लिए

पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड 241 रन पर ऑलआउट: वनडे ट्राई सीरीज में बेन डकेट की सेंचुरी; शाहीन अफरीदी ने 4 विकेट लिए

पाकिस्तान के खिलाफ वनडे ट्राई सीरीज के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम 241 रन पर ऑलआउट हो गई। लाहौर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पारी 46. 4 ओवर में सिमट गई।टीम के लिए बेन डकेट ने शतक लगाते हुए 105 रन की पारी खेली। उन्होंने 10 चौके और 2 छक्के लगाए। सैम करन ने 42 और गस एटकिंसन ने 36 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी ने 46 रन देकर 4 विकेट लिए।शुरुआत में ही इंग्लैंड ने गंवाए विकेटइंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टॉम बैंटन 4, जो रूट 5 और हैरी ब्रूक 1 रन बनाकर आउट हो गए। जॉर्डन कॉक्स भी 6 रन ही बना सके। शुरुआती झटकों के बाद डकेट ने पारी संभाली और रन बनाने की रफ्तार बनाए रखी।इंग्लैंड ने 19 रन पर 3 विकेट गंवाएडकेट-करन ने पारी संभालीएटकिंसन 36 रन बनाकर नाबाद रहेविल जैक्स ने 13, जेमी ओवरटन ने 10 और लियाम डॉसन ने 5 रन बनाए। आखिरी ओवरों में गस एटकिंसन ने 28 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए। उनकी पारी में 3 छक्के शामिल रहे।हालांकि दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे और पूरी टीम 241 रन पर ढेर हो गई। शाहीन के अलावा हारिस रऊफ, रजाुल्लाह और अराफात मिन्हास ने भी 2-2 विकेट लिए।---------------------------स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…सूर्यवंशी को नंबर-3 पर भेजने पर पूर्व क्रिकेटर्स के सवाल: कार्तिक बोले- ओपन क्यों नहीं भेजा; अश्विन बोले- छठे ओवर में बैटिंग मुश्किल थीपूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने दूसरे टी-20 में वैभव सूर्यवंशी को नंबर-3 पर उतारने के फैसले पर सवाल उठाए। मैच के बाद पैनल डिस्कशन में मुरली कार्तिक ने पूछा कि वैभव को ओपन क्यों नहीं भेजा गया। पूरी खबर पढ़ें…

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

राहुल गांधी की रामलीला मैदान रैली: बीजेपी ने कांग्रेस को सिख विरोधी दंगों पर क्यों घेरा

स्पोर्ट्स

सिंधु फ्रेंच ओपन का फाइनल हारीं: पहला गेम जीतने के बाद लगातार दो गेम गंवाए; साउथ कोरिया की एन से लगातार 11वीं हार

सामान्य

Judge के नाबालिग बेटे ने मर्सिडीज से स्कूटर सवार को रौंदा, कार के उड़े परखच्चे, दर्दनाक मौत