न्यूजीलैंड A के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के पहले दिन भारत A की शुरुआत खराब रही। शनिवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले सेशन में 28 ओवर में 4 विकेट पर 55 रन बनाए। भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान केएल राहुल और बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन खाता नहीं खोल सके।कप्तान ध्रुव जुरेल ने 1 रन बनाया, जबकि यशस्वी जायसवाल 17 रन बनाकर आउट हुए। लंच के समय देवदत्त पडिक्कल 32 और यश राठौड़ 1 रन बनाकर नाबाद थे।तीसरे ओवर में राहुल आउट, 8 गेंद खेलकर भी खाता नहीं खुलान्यूजीलैंड A के कप्तान रीस मारिउ ने टॉस जीतकर भारत A को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर फ्रेजर शीट ने केएल राहुल को विकेटकीपर मिचेल हे के हाथों कैच करा दिया। राहुल ने 8 गेंदों का सामना किया, लेकिन खाता नहीं खोल सके।जायसवाल और पडिक्कल के बीच 30 रन की साझेदारीराहुल के आउट होने के बाद यशस्वी जायसवाल ने देवदत्त पडिक्कल के साथ पारी संभालने की कोशिश की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 71 गेंदों पर 30 रन जोड़े। 15 वें ओवर की दूसरी गेंद पर जैक गिब्सन ने जायसवाल को मैथ्यू बॉयल के हाथों कैच करा दिया। जायसवाल ने 17 रन बनाए।साई सुदर्शन और कप्तान जुरेल भी नहीं टिकेनंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे साई सुदर्शन भी खाता नहीं खोल सके। चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे सुदर्शन को 20 वें ओवर में साइमन कीन ने बोल्ड कर दिया।इसके बाद कप्तान ध्रुव जुरेल भी ज्यादा देर नहीं टिके। कीन ने उन्हें रीस मारिउ के हाथों कैच करा दिया। जुरेल ने 13 गेंदों पर 1 रन बनाया। इस तरह भारत A ने 55 रन तक 4 विकेट गंवा दिए।पडिक्कल पर टिकी भारतीय पारीपहले सेशन में भारत A के लिए देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा संघर्ष किया। वे 76 गेंदों पर 32 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी में 5 चौके शामिल थे। दूसरे छोर पर यश राठौड़ 14 गेंदों पर 1 रन बनाकर खेल रहे थे।पडिक्कल ने अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ दो शतक लगाए थे। न्यूजीलैंड A के खिलाफ भी पहले सेशन में वे भारतीय पारी को संभालने वाले बल्लेबाज रहे।भारत की प्लेइंग-11 में सीनियर टीम के खिलाड़ीइस मुकाबले में भारत A की प्लेइंग-11 में सीनियर टेस्ट टीम के वाशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज और आकाश दीप भी शामिल हैं। केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भी टीम का हिस्सा हैं।
न्यूजीलैंड A के खिलाफ भारत A की खराब शुरुआत: राहुल-साई सुदर्शन शून्य पर आउट, लंच तक स्कोर 55/4
सुझाई गई
स्पोर्ट्स
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट हराया: ट्राई सीरीज जीती, राशिद खान ने लगातार छठी वनडे पारी में 3+ विकेट लिए
फिल्में
Udta Teer Box Office Collection Day 1: उड़ता तीर के आने से फ्राइडे को हुआ जेलर 2 को नुकसान, आयुष्मान-सारा की फिल्म ने की इतनी ओपनिंग
सामान्य
