प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'एशियन पैरा गेम्स 2026' में भारत के लिए मेडल जीतने वाले एथलीट्स को बधाई दी। भारत ने सोमवार को कुल 11 मेडल (4 गोल्ड, 5 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज) अपने नाम करते हुए मेडल टैली में चौथा स्थान हासिल किया। खास बात ये रही कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के आधिकारिक हैंडल- पीएमओ इंडिया से पदकवीरों को अलग-अलग बधाई दी गई। एक्स हैंडल पर लगभग नौ घंटे 15 मिनट की अवधि में नौ अलग-अलग बयान आए, जिनमें खिलाड़ियों को उपलब्धियों के लिए बधाई दी गई। पैरा एथलीट्स के अनुशासन, दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और खेल भावना की सराहना करते हुए पीएम मोदी ने आगामी वर्षों में उनकी निरंतर सफलता की कामना भी की।
न्यूज डायरी: पैरा एशियाड के पदकवीरों को पीएम ने सराहा; दिपके बोले- सीजेपी नेताओं की हिरासत बढ़ाई जा रही

सुझाई गई
सामान्य
Capricorn Tarot Card Rashifal: राजनीति में जाने की इच्छा पूरी होने की उम्मीद, व्यवहार के चलते जीवनसाथी से तनाव
सामान्य
Sagittarius Tarot Card Rashifal: पुरानी उधारी को समय पर वापस करने से राहत, व्यवसाय में उन्नति के संकेत
सामान्य
