न्यूज अपडेट्स: बंगलूरू में बिहार के युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार; आज बंगाल से दिल्ली आएंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी

न्यूज अपडेट्स:                                   बंगलूरू में बिहार के युवक की हत्या, तीन गिरफ्तार; आज बंगाल से दिल्ली आएंगे सीएम शुभेंदु अधिकारी

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में रोड रेज की एक घटना में एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान बिहार निवासी रंजीत कुमार साहू के रूप में हुई। वारदात 21 अक्तूबर की देर रात हुई। रंजीत अपने दोस्तों के साथ थे। प्रगति नगर में उनके दोस्त नीतीश ने एक तेज रफ्तार कार को धीमा करने का इशारा किया। इस पर कार सवारों ने नीतीश पर हमला कर दिया। जब साहू ने बीच-बचाव किया, तो आरोपियों ने उन्हें कार से टक्कर मारी और करीब 150 मीटर तक घसीटा। गंभीर रूप से घायल साहू की 22 अक्तूबर को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने 24 अक्तूबर को अजय रविदास, सजल नामासुद्र और बिजोय रे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। इस घटना में शामिल एक अन्य व्यक्ति अभी फरार है।

amarujala.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

पश्चिम बंगाल: 'धार्मिक आजादी पर TMC ने लगाए अंकुश', ममता बनर्जी पर CM शुभेंदु अधिकारी का निशाना; और क्या कहा?

सामान्य

ब्रिक्स संसदीय मंच: स्पीकर बिरला UAE, चीन, ईरानी नेताओं से मिले; सीमा विवाद, व्यापार समेत कई मुद्दों पर चर्चा

सामान्य

बिहार: जन वितरण प्रणाली के खाद्यान्न की गुणवत्ता की होगी गंभीरता से जांच, मंत्री लखेंद्र पासवान ने दिए निर्देश