नाहिद राणा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर: कंधे में लैब्रम टियर, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेलने को लेकर भी संशय

नाहिद राणा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर: कंधे में लैब्रम टियर, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेलने को लेकर भी संशय

भारत के खिलाफ तेज गेंदबाजी से चर्चा में आए नाहिद राणा चोटिल हैं। बांग्लादेश का यह तेज गेंदबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेगा।ऑस्ट्रेलिया में जांच के दौरान उनके कंधे में लैब्रम टियर का पता चला है। इस चोट के कारण नवंबर में होने वाले साउथ अफ्रीका दौरे पर भी उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है।ऑस्ट्रेलिया में इलाज और रिहैब शुरू कियाबांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नाहिद ऑस्ट्रेलिया में इलाज करा रहे हैं। उन्हें इंजेक्शन दिया गया है और अब उन्होंने रिहैबिलिटेशन शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि वे 30 अक्टूबर से हल्के अभ्यास के तहत गेंदबाजी शुरू कर सकेंगे।पहले पीठ और कमर के निचले हिस्से में कमजोरी का था शकशुरुआत में बोर्ड को लग रहा था कि 22 वर्षीय नाहिद की पीठ और कमर के निचले हिस्से में कमजोरी है। हालांकि, दर्द और परेशानी कमनहीं हुई तो उन्हें दूसरी मेडिकल राय के लिए ऑस्ट्रेलिया भेजा गया। वहां स्कैन और जांच के बाद कंधे में लैब्रम टियर की पुष्टि हुई।दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में खेलने पर संशयवेस्टइंडीज सीरीज से बाहर होने के बाद नाहिद की फिटनेस पर अब दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए नजर रहेगी। बोर्ड के अधिकारी को उम्मीद कम है कि वे 15 नवंबर से शुरू होने वाले पहले टेस्ट तक फिट हो पाएंगे। दूसरे टेस्ट में उनकी उपलब्धता रिकवरी की रफ्तार पर निर्भर करेगी। अगर वे तब तक भी फिट नहीं होते हैं, तो वनडे और टी-20 सीरीज से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।इस साल कई चोटों से जूझ चुके हैं नाहिदनाहिद इस साल लगातार चोटों से परेशान रहे हैं। जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर उन्हें ग्रेड-टू साइड स्ट्रेन हुआ था। इसके कारण वे ऑस्ट्रेलिया दौरे, एशियन गेम्स और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में नहीं खेल सके। रिहैब के दौरान उनके नितंब में भी चोट लग गई, जिसके चलते वे यूएई में हुई त्रिकोणीय सीरीज से बाहर रहे।भारत दौरे पर तेज रफ्तार से बटोरी थीं सुर्खियांनाहिद ने हाल ही में भारत दौरे पर 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी कर ध्यान खींचा था। उनकी गति और उछाल ने भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया था। ऐसे में चोट के कारण उनका बाहर होना बांग्लादेश के लिए झटका है।28 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीजबांग्लादेश को 28 अक्टूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम 15 नवंबर से शुरू होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

दिल्ली-NCR में रातभर से बारिश, नोएडा में गिरे ओले, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात यूपी-बिहार तक करवाएगा बरसात

सामान्य

सऊदी अरब की ईस्ट वेस्ट पाइप लाइन पर हूती विद्रोहियों ने हमले का दावा किया

सामान्य

स्टील के नल पर जम गई है सफेद पपड़ी? नींबू और सिरके से पहले जान लें ये जरूरी बात, गलत सफाई बिगाड़ सकती है चमक