बांग्लादेश ने मीरपुर टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ 170 रन का टारगेट सेट किया है। टीम अपनी दूसरी पारी में 142 रन पर ऑलआउट हो गई।शनिवार को मैच के चौथे दिन बांग्लादेशी टीम ने 79/6 के स्कोर से खेलना शुरू किया। उसने पहले सेशन में 63 रन बनाने में आखिरी 4 विकेट गंवाए।वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने 5 विकेट झटके। जोमेल वारिकन ने 4 विकेट लिए। शमार जोसेफ को एक विकेट मिला।नईम हसन ने फिफ्टी लगाईनईम हसन ने 18 रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया। वे 91 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हुए। नईम ने टेस्ट करियर में पहली फिफ्टी लगाई। वहीं, जाकिर अली ने 22 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज 9 रन बनाकर आउट हुए। टेलर में कोई बैटर दहाई का आंकड़ा हासिल नहीं कर सका।
मीरपुर टेस्ट- बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 170 का टारगेट दिया: दूसरी पारी में टीम 142 रन पर ऑलआउट, रोस्टन चेज ने 5 विकेट झटके
सुझाई गई
सामान्य
आसमान में राष्ट्रपति ने अचानक मोड़ा प्लेन, SC का घेराव, पोलैंड में सरकार और न्यायपालिका के बीच अभूतपूर्व तनाव
सामान्य
गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या के सीरियल के नाम और किरदार की झलक आई सामने, एकता कपूर बोलीं- थोड़ी नर्वस हूं
सामान्य
