प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व रहे हैं, जो हर युग में राष्ट्र को पुष्पित-पल्लवित करते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, 'आप सभी को महर्षि वाल्मीकि जयंती की असीम शुभकामनाएं। उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व रहे हैं, जो हर युग में राष्ट्र को पुष्पित-पल्लवित करते रहेंगे। मानवता के लिए उनके अनमोल संदेश देशवासियों के लिए सदैव पथ-प्रदर्शक बने रहेंगे।'
महर्षि वाल्मीकि जयंती: पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं, कहा- उनके सद्विचार संस्कृति के मूल तत्व

सुझाई गई
सामान्य
आमिर खान को मारने की थी साजिश? फिर टाइगर श्रॉफ पर क्यों चली गोलियां? शूटरों की कहानी हैरान कर देगी
स्पोर्ट्स
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने छिपाई आर्थराइटिस की बीमारी: ख्वाजा का खुलासा- 22 की उम्र में पता चला था, लगा मैं मर जाऊंगा
सामान्य
