केंद्र सरकार ने अपने 48 लाख कर्मियों और 68 लाख पेंशनरों के महंगाई भत्ते/महंगाई राहत की दरों में तीन फीसदी की बढ़ोतरी की है। बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट ने डीए/डीआर की दरों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। एक जुलाई से देय महंगाई भत्ते/महंगाई राहत की दर अब 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट की बैठक के बाद हुई प्रेस ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है। पिछली बार केंद्र सरकार ने होली पर अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के महंगाई भत्ते/महंगाई राहत में दो फीसदी की बढ़ोतरी करने की घोषणा की थी।
महंगाई भत्ता: 48 लाख कर्मियों-68 लाख पेंशनरों के खाते में आएंगे इतने रुपये, यहां जानें बढ़े वेतन का कैलकुलेटर

सुझाई गई
फिल्में
Ramayana First Review: रणबीर कपूर की 'रामायण' देखकर दंग रह गए विदेशी दर्शक, 'लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से हुई तुलना
सामान्य
दिल्ली एसआईआर: 'मतदाता सूची में नाम था, फिर फॉर्म-6 भरने को क्यों कहा?', सुप्रीम कोर्ट ने ईसी से पूछे कई सवाल
सामान्य
