महाराष्ट्र के नवी मुंबई में बुधवार सुबह आग लगने से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन झोपड़ियों में रखा घरेलू सामान और चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारियों के अनुसार, आग सुबह करीब 6: 15 बजे वाशी-बेलापुर मार्ग पर पाम बीच रोड के किनारे करावे गांव में लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब 8 बजे तक आग पर काबू पा लिया। नवी मुंबई नगर निगम के दमकल अधिकारी पुरुषोत्तम जाधव ने बताया कि आग से झोपड़ियों में रखा सारा घरेलू सामान जल गया। पास में खड़ी एक स्कूटी और एक इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह जल गईं। वहीं, एक कार और ऑटो रिक्शा को भी काफी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र: नवी मुंबई में आग से चार झोपड़ियां जलकर राख, चार वाहन भी क्षतिग्रस्त; लातूर में साहूकार के घर छापा

सुझाई गई
सामान्य
महंगाई भत्ता: 48 लाख कर्मियों-68 लाख पेंशनरों के खाते में आएंगे इतने रुपये, यहां जानें बढ़े वेतन का कैलकुलेटर
सामान्य
Adani Ports (APSEZ) Q2 FY27 Result: मुनाफा 18% बढ़कर ₹3,682 करोड़ हुआ; कंपनी ने बढ़ाया सालाना गाइडेंस
फिल्में
