महाराष्ट्र एटीएस का बड़ा एक्शन: माहिम से जैश से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल से मिले भड़काऊ सामाग्री

महाराष्ट्र एटीएस का बड़ा एक्शन:                                   माहिम से जैश से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार, मोबाइल से मिले भड़काऊ सामाग्री

महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने मुंबई के माहिम इलाके से 33 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उस पर प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का संदेह है। आरोपी की पहचान मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर के रूप में हुई है। उसे महाराष्ट्र एटीएस की कालाचौकी यूनिट ने एक गुप्त सूचना के आधार पर माहिम मेट्रो स्टेशन के पास से पकड़ा। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी रैपिडो राइडर और इत्र विक्रेता के तौर पर काम करने की आड़ में कट्टरपंथी विचारधारा का प्रचार कर रहा था। एटीएस का आरोप है कि वह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए सांप्रदायिक नफरत और देश-विरोधी भावनाएं फैलाने की कोशिश कर रहा था। जांचकर्ताओं को उसके मोबाइल फोन से ऐसी गतिविधियों से जुड़ी सामग्री भी मिली है।

amarujala.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

शादी से किया इंकार; करवा चौथ का सामान लेकर युवती के घर पहुंचा युवक, ग्वालियर में स्नैपचैट की दोस्ती बनी मुसीबत

सामान्य

मणिपुरः '10 दिनों में 14 लोगों की हत्या', अचनाक क्यों बढ़ी इतनी हिंसा?

सामान्य

दिल्ली के ये 48 गांव बनेंगे शहर, रोहिणी, नरेला-नजफगढ़ से महरौली-छतरपुर तक फायदा, बनेंगे फ्लैट और दुकानें