महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवाड़ में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि महाराष्ट्र पुलिस की आपातकालीन प्रतिक्रिया का समय डायल 112 सेवा के तहत घटकर सिर्फ तीन मिनट रह गया है। इससे महाराष्ट्र देश का अग्रणी राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अब हिंदी फिल्म के पुलिसकर्मियों जैसी देर से नहीं पहुंचती। बल्कि घटना से पहले या उसके दौरान हस्तक्षेप करती है। मुख्यमंत्री ने इस सुधार का श्रेय आधुनिक तकनीक और डिजिटल निगरानी प्रणालियों को दिया। ये प्रणालियां हर चरण में जवाबदेही सुनिश्चित करती हैं। डायल 112 पर आने वाली हर कॉल रिकॉर्ड होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली में कॉल प्राप्त होने और पुलिसकर्मियों के पहुंचने का समय दर्ज होता है। इससे झूठे दावे नहीं हो सकते और प्रतिक्रिया की गुणवत्ता का आकलन भी होता है।
महाराष्ट्र अपडेट्स: फडणवीस बोले- इमरजेंसी में तीन मिनट में पुलिस एक्शन; गोकुल डेयरी विवाद में महायुति का बयान

सुझाई गई
सामान्य
इमरान खान के बाद अब चचेरी बहन की बढ़ीं मुश्किलें: OCI स्टेटस जांच के घेरे में, पुलिस ने FRRO को लिखा पत्र
सामान्य
फ़्रिज से फ़ैक्टरी तक: इंटरनेट से जुड़े डिवाइस कैसे बन सकते हैं हैकर्स का निशाना?
राजनीति
