प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुंबई जोनल ऑफिस-II ने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत गत शुक्रवार को महाराष्ट्र के ठाणे, बारामती और नासिक में स्थित 16 अस्पतालों/आईवीएफ सेंटरों पर छापेमारी की है। ईडी की यह कार्रवाई 'अवैध मानव अंडा (ह्यूमन एग) निकालने वाले रैकेट' की चल रही जांच के सिलसिले में की गई थी।
महाराष्ट्र: 16 अस्पतालों और आईवीएफ सेंटर्स पर ईडी की रेड, मानव अंडा दान के बदले कैसे होता था पैसों का लेनदेन?

