लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे

पाकिस्तान का लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है. यहां का एयर क्वालिटी इंकेक्स 410 तक पहुंच गया है. इसे खतरनाक श्रेणी में रखा गया है.

प्लेटफॉर्म ने बताया, शहर में पीएम 2. 5 लेवल विश्व स्वास्थ्य संगठन के वार्षिक दिशा निर्देशों की तुलना में अधिक प्रदूषित मानी जाएगी. IQAir कैटेगिरी के अनुसार 300 से ऊपर की रीडिंग खतरनाक कैटेगिरी में आती है. इससे सार्वजनिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले संभावित प्रभावों को लेकर चिंता बढ़ सकती है.  

PM 2. 5 का प्रदूषण बेहद चिंताजनक

PM 2. 5 प्रदूषण स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं पैदा करता है. पीएम 2. 5 में बहुत बारीक करण होते हैं. इनका व्यास 2. 5 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है. अपने छोटे आकार के कारण ये कण फेफड़ों में गहराई तक जा सकते हैं. रक्त प्रवाह में प्रवेश कर सकते हैं. लंबे समय क इनके संपर्क में रहने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं. 

स्मॉग से बचने के लिए एडवाइजरी जारी

गंभीर स्मॉग के दौरान IQAir ने कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है. IQAir का सुझाव है कि बाहर की शारीरिक गतिविधियों को सीमित रखें. प्रदूषित हवा को अंदर आने से रोकने के लिए खिड़कियां बंद रखें. बाहर जाते वक्त मास्क पहनें. घर के अंदर एयरप्यूरीफायर लगाएं. इस बार के स्मॉग ने लाहौर की चिंताएं बढ़ा दी है.]

प्रांतीय सरकार के मुताबिक, लाहौर और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के अन्य हिस्सों में हर साल अक्टूबर से फरवरी के बीच स्मॉग की समस्या देखने को मिलती है. बढ़ता वायु प्रदूषण इस प्रांत में जन स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए एक बड़ी चिंता का विषय बन गया है. 

दिल्ली के हालात भी बुरे

भारत की राजधानी नई दिल्ली दुनिया के सबसे प्रदूषित प्रमुख शहरों में दूसरे स्थान पर रही. यहां एक्यूआई 244 दर्ज किया गया. इसे बहुत Very Unhealthy कैटेगिरी में रखा गया. सेनेगल की राजधानी कार में एक्यूआई 184 दर्ज किया गया. भारत के शहरों मुंबई और कोलकाता में क्रमश: 179 और 172 दर्ज किया गया है. इसे भी Unhealthy कैटेगिरी में रखा गया है. 

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

न्यूज डायरी: वैष्णव बोले- एआई पर बनेगा कानून तैयार हो रहा मसौदा; फ्लाइट से उतारी गईं कारोबारी वीरमणि की बेटी

सामान्य

Bihar News: अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा नहीं देने पर एयरटेल को 1.25 लाख रुपये का हर्जाना, उपभोक्ता आयोग का आदेश

सामान्य

Bihar News: बिहार के बाढ़ प्रभावित किसानों को मिलेगा फसल क्षति अनुदान, 25 अक्टूबर तक करें आवेदन

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे | BlinkNews