पश्चिम बंगाल और झारखंड में वांछित माओवादी दंपती मंगल और मालती ने शुक्रवार को आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों ने कोलकाता के लालबाजार स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस आयुक्त अजय के. नंद के सामने हथियार डाल दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस को एक एके-47 और एक इंसास राइफल भी सौंपी। दोनों पर कुल सात लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और माओवादी गतिविधियों के लिए मुश्किल होते हालात के बीच दोनों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है।
कोलकाता में मोस्ट-वांटेड माओवादी दंपती का आत्मसमर्पण: एके-47 और इंसास राइफल सौंपी, हथियार छोड़ने पर क्या कहा?

सुझाई गई
स्पोर्ट्स
पंकज आडवाणी 29वीं बार क्यू स्पोर्ट्स वर्ल्ड चैंपियन: 5 घंटे के फाइनल में 317 पॉइंट्स से पीछे थे; इंग्लैंड के हॉल को 1906-1206 से हराया
सामान्य
SIR के खिलाफ दिल्ली में फिर सड़कों पर प्रदर्शन: ECI घेराव पर पुलिस ने हिरासत में, CEC के इस्तीफे की मांग तेज
राजनीति
