पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी बर्धमान में उस महिला और उसके बेटे के परिवार से मुलाकात की, जिनकी कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में मौत हो गई थी। मुलाकात के दौरान सीएम ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की अनुग्रह राशि सौंपी। उनके दौरे को देखते हुए पूरे इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें कि कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन दुर्गा पूजा में भगदड़ की घटना में 19 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सीएम शुभेंदु ने मुआवजे की घोषणा की थी। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि मैंने 13 पीड़ित परिवारों से बातचीत की है। सरकार उनके साथ खड़ी रहेगी। हादसे के बाद सीएम ने पूरे कार्यक्रम भी रद्द कर दिए थे। इस दौरान मृतक परिवारों को 25 लाख का मुआवजा और 1 सदस्य को नौकरी देने साथ ही घायलों के इलाज का पूरा खर्च उठाने का एलान किया था।
कोलकाता भगदड़: पूर्व वर्धमान जिले में पीड़ित परिवार से सीएम शुभेंदु ने की मुलाकात, सौंपा 25 लाख रुपए का मुआवजा

सुझाई गई
सामान्य
राउत को नसीहत: प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं- देश को किसी से सीखने की जरूरत नहीं; अल्बानिया के जिक्र पर जताई आपत्ति
सामान्य
वीबी-जी राम जी: मनरेगा की नई व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार पर बरसी कांग्रेस, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
सामान्य
