केरलम के कोच्चि में मर्सिडीज कार से हुए जानलेवा हादसे के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। मामले में एक अतिरिक्त जिला न्यायाधीश के 17 वर्षीय बेटे पर कार चलाने का आरोप है। हादसे में 55 वर्षीय जयबालकृष्णन की मौत हो गई थी। पुलिस की शुरुआती कार्रवाई और नाबालिग को जमानत मिलने के बाद लोगों में नाराजगी बढ़ गई। विवाद गहराने पर सरकार ने कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश कुमार का तबादला कर दिया। राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने भी माना कि जांच के शुरुआती दौर में पुलिस से गंभीर चूक हुई थी।
केरलम: जज के बेटे से जुड़े हादसे की जांच में लापरवाही बरतने पर कमिश्नर का तबादला, चार पुलिस कर्मी भी सस्पेंड

सुझाई गई
स्पोर्ट्स
मुशफिकुर पहले टेस्ट से बाहर: उंगली की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेल रहे, 5 नवंबर से दूसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद
सामान्य
'मैं भी बलिया से हूं, ठंडा पानी में पीना,' वैभव पर महिला ने लुटाया प्यार, चिंता जताते हुए दी सलाह
सामान्य
