सुरक्षा बलों ने पिछले तीन साल के दौरान जम्मू-कश्मीर में छिपे पाकिस्तानी आतंकियों पर तगड़ा प्रहार किया है। पहाड़, जंगल और गुफाओं में छिपे 70 में से 34 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अब 35-36 पाकिस्तानी आतंकी बचे हैं। लोकल आतंकियों की नई भर्ती पूरी तरह बंद हो चुकी है।इसका नतीजा यह रहा कि राज्य में एक या दो लोकल आतंकी ही सक्रिय है। पाकिस्तानी मूल के लगभग तीन दर्जन आतंकियों को उनके 'बिल' से बाहर निकालने के लिए अब सुरक्षा एजेंसियां, पांच 'वार' एक साथ कर रही हैं।
जम्मू-कश्मीर: 36 माह में मारे गए 70 में से 34 आतंकी पाकिस्तानी, अब पांच वार से बाहर निकलेंगे छिपे हुए दहशतगर्द

