इंडिया ए ने क्राइस्टचर्च में चल रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहली पारी में 346 रन बनाए।कप्तान ध्रुव जुरेल ने 171 गेंद पर 105 रन की पारी खेली। जुरेल ने 4 घंटे 7 मिनट बल्लेबाजी की। ध्रुव की पारी में 11 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।इंडिया ए ने रविवार सुबह 291/7 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। उसने 55 रन बनाने में आखिरी 3 विकेट गंवा दिए। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड ने 3 विकेट पर 99 रन बना लिए हैं।जुरेल और आकाश दीप ने इंडिया को 300 पार पहुंचाएक समय इंडिया ए ने 137 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में धुव जुरेल ने 2 अहम साझेदारियां करके टीम को 300 पार पहुंचाया।जुरेल ने फर्स्ट क्लास करियर का 8 वां शतक लगाया। जबकि, आकाश दीप ने 9 वें नंबर पर 68 रन बनाकर अपना सबसे बड़ा फर्स्ट क्लास स्कोर बनाया।जुरेल ने 7 वें विकेट के लिए मानव सुथार के साथ 97 गेंदों पर 62 रन जोड़े। फिर आकाश दीप के साथ 8 वें विकेट के लिए बड़ी साझेदारी की। दोनों ने 142 गेंदों पर 75 रन जोड़े।पहले दिन पडिक्कल ने फिफ्टी लगाईमैच के पहले दिन ध्रुव जुरेल 99 रन पर नाबाद लौटे थे। जबकि, देवदत्त पडिक्कल ने 80 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।यशस्वी जायसवाल इस पारी में भी अपना खाता नहीं खोल सके। वे पहले ओवर में फ्रैजर शीट की चौथी गेंद पर आउट हो गए।--------------------------------------------
इंडिया ए ने पहली पारी में 346 रन बनाए: न्यूजीलैंड ए के खिलाफ जुरेल का शतक, आकाशदीप ने फिफ्टी लगाई
सुझाई गई
स्पोर्ट्स
ध्रुव जुरेल का शतक, 4 घंटे 7 मिनट बैटिंग की: आकाशदीप की फिफ्टी, इंडिया ए ने पहली पारी में 346 रन बनाए; न्यूजीलैंड ए 94/3
सामान्य
Shah Rukh Khan के जन्मदिन पर आधी रात को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के रहस्यमयी पोस्ट ने मचाई हलचल
स्पोर्ट्स
