विकेटकीपर बैटर ईशान किशन न्यूजीलैंड से मंगलवार को होने वाले तीसरे T 20 इंटरनेशनल मैच से भी बाहर हो गए हैं।वे दाहिने पैर की चोट से अब तक नहीं उबर पाए हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एहतियात के तौर पर उन्हें वेलिंग्टन में होने वाले इस मैच से बाहर रखने का फैसला किया है।ईशान जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण 24 अक्टूबर को दूसरे मैच में नहीं खेले थे। हालांकि, टीम इंडिया ने इस मुकाबले को 4 विकेट से जीता। 5 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है।क्राइस्टचर्च में पहले टी-20 में लगी थी चोटईशान को 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले T 20 के दौरान चोट लगी थी। BCCI की मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर नजर रख रही है।गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि ईशान की रिकवरी अच्छी चल रही है। वे ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन तीसरे T 20 के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। उन्हें एहतियात के तौर पर आराम दिया जा रहा है।क्या होती है एडक्टर स्ट्रेन की चोट? एडक्टर मांसपेशियां जांघ के अंदरूनी हिस्से में होती हैं और पैर को शरीर की ओर लाने में मदद करती हैं। दौड़ने, अचानक दिशा बदलने या तेजी से मूवमेंट करने के दौरान इनमें खिंचाव आ सकता है।चोट की गंभीरता के आधार पर खिलाड़ी को ठीक होने में समय लगता है। पूरी तरह फिट होने से पहले मैदान पर लौटने से चोट बढ़ने का जोखिम रहता है।भारत के पास सीरीज जीतने का मौकाअब टीम इंडिया की नजर तीसरा T 20 जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। ईशान की गैरमौजूदगी में टीम के विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी संयोजन पर भी नजर रहेगी।------------------------------------------------स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…केएल राहुल दोनों पारियों में 4 रन बना सके: यशस्वी भी फेल, दूसरी पारी में इंडिया-ए 106/2; न्यूजीलैंड 98 रन आगेइंडिया ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में वापसी की। पहली पारी में 113 रन पर सिमटने के बाद टीम ने 10 रन पर दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। स्टंप्स तक स्कोर 106/2 है। पूरी खबर
ईशान किशन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे T20 से भी बाहर: चोट के कारण दूसरा मैच नहीं खेला था; कुमार कुशाग्र टीम के साथ रहेंगे
सुझाई गई
सामान्य
केरलम: निजी अस्पतालों की मनमानी पर लगेगी लगाम, दवाओं से लेकर कई चीजों की कीमतों पर नियंत्रण; सरकार लाएगी बिल
सामान्य
'मुझ पर हमला क्यों किया?' Tiger Shroff को गोलीकांड के बाद क्यों देनी पड़ी सफाई? क्या सदमे में थे एक्टर?
स्पोर्ट्स
