संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समुद्री तटों के पास एक क्षतिग्रस्त टैंकर से फैल रहा तेल अब और बड़े इलाके में फैल गया है। सैटेलाइट तस्वीरों में तेल की परत समुद्र में फैलने के साथ उत्तरी अमीरात के तटों के करीब पहुंचती दिखाई दी है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने की आशंका बढ़ गई है। हालात को देखते हुए कई इलाकों में समुद्र तटों पर लोगों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोक दी गई है।
ईरान युद्ध के बीच यूएई के समुद्र में फैला तेल: कई समुद्र तट बंद, क्या समुद्री जीवों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा?

