विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की विशाख रिफाइनरी में अचानक धमाकों की आवाज सुनाई देने के बाद भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने के बाद रिफाइनरी से उठता घना धुआं आसपास के इलाकों में फैलता दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही आग पर काबू पाने के लिए कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, रिफाइनरी में अवशिष्ट तेल (रेजिड्यू ऑयल) में आग लगने से यह घटना हुई। राहत की बात यह है कि फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग: विशाखापत्तनम में विस्फोट के बाद दिखा धुएं का गुबार, दमकलकर्मी पहुंचे

सुझाई गई
सामान्य
हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रिफाइनरी में आग: विशाखापत्तनम में विस्फोट के बाद दिखा धुएं का गुबार, दमकलकर्मी पहुंचे
सामान्य
सुसाइड के लिए तेज रफ्तार में भगाई कार, 7 गाड़ियों को रौंदा... जान तो बच गई लेकिन कानून में फंस गया
सामान्य
