हिमालयी क्षेत्रों में तेजी से फैलती बस्तियां और बदलती प्राकृतिक परिस्थितियां बाढ़ के खतरे को गंभीर बना रही हैं। नेपाल, भारत और चीन के हिमालयी इलाकों में करीब 2. 94 लाख लोग ऐसे भवनों में रह रहे हैं, जो संभावित बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में स्थित हैं। एक नए अध्ययन के मुताबिक, वर्ष 2016 से 2023 के बीच इन क्षेत्रों में इमारतों का कुल क्षेत्रफल 45. 75 फीसदी बढ़ गया। ग्लेशियर झीलों के फटने से बाढ़ आने की आशंका वाले इलाकों में यह वृद्धि करीब 78 फीसदी रही। शोधकर्ताओं ने चेताया है कि संवेदनशील क्षेत्रों में निर्माण और आबादी के विस्तार को देखते हुए बेहतर निगरानी तथा आपदा से पहले चेतावनी देने की व्यवस्था मजबूत करना जरूरी है।
हिमालय में बाढ़ का खतरा: सात साल में 45.75% बढ़ा निर्माण; 2.94 लाख लोगों पर मंडराया संकट

सुझाई गई
सामान्य
दिल्ली में 25 अक्टूबर को लगेगी लोक अदालत, रोहिणी-द्वारका समेत 7 जगहों पर पेंडिंग ट्रैफिक चालानों का होगा निपटारा
सामान्य
मानसून विदा, फिर भी नहीं भरे जलाशय: दक्षिण भारत में पानी की कमी गंभीर; क्या आने वाले महीनों में बढ़ेगा संकट?
सामान्य
