प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 30-31 अक्तूबर को गुजरात में एकतानगर का दौरा करेंगे। सरदार पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह के दौरान वे विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान वे एकतानगर से पर्यटन एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर से संबंधित 426. 71 करोड़ रुपए की लागत वाले कुल लगभग 31 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही एकतानगर आने वाले पर्यटकों के लिए पर्यटन के नए आकर्षण खोले जाएंगे और पर्यटक सुविधाओं के इस विकास से पर्यटकों के संपूर्ण पर्यटन अनुभव में वृद्धि होगी।
गुजरात: एकतानगर में खुलेंगे पर्यटन के नए आकर्षण, पीएम मोदी 426 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

