गुजरात के बनासकांठा जिले में जल संकट से निपटने और भूजल स्तर सुधारने के लिए बनास नदी पर बड़ा जल भंडारण प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। राज्य सरकार ने डीसा तहसील के महादेविया गांव के पास 581 करोड़ रुपये की लागत से फिश स्केल वियर डैम बनाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। इस परियोजना से डीसा और कांकरेज तहसील के कुल 100 गांवों को लाभ मिलने की उम्मीद है। डैम में जमा होने वाला पानी भूजल रिचार्ज में मदद करेगा। परियोजना को वर्ष 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
गुजरात: बनास नदी पर बनेगा फिश स्केल वियर डैम, ₹581 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी; 100 गांवों को मिलेगा लाभ

सुझाई गई
स्पोर्ट्स
गिल का न्यूजीलैंड को बड़ा संदेश: कोई भी भारतीय टीम किसी भी विपक्षी को हरा सकती है, सीरीज जीतना वर्ल्ड कप से पहले बड़ा आत्मविश्वास देगा
सामान्य
'देश जलाने को तैयार हैं राहुल गांधी': भाटिया बोले- हिंसक प्रदर्शन भारतीयों के स्वभाव में नहीं, विवाद क्यों?
सामान्य
