अहमदाबाद में मंगलवार को कई निजी स्कूलों और मेयर के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। सुबह स्कूलों को ईमेल भेजकर दावा किया गया कि दोपहर तक उनके परिसरों में विस्फोटक उपकरणों से धमाके किए जाएंगे। इसके बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड ने अलग-अलग जगहों पर तलाशी अभियान चलाया। मेयर कार्यालय को भी दोपहर में धमकी भरा ईमेल मिला, जिसके बाद वहां सुरक्षा जांच की गई और एहतियात के तौर पर परिसर खाली कराया गया। अधिकारियों के मुताबिक, जांच में कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और सभी धमकियां फर्जी निकलीं।
गुजरात: अहमदाबाद में स्कूलों और मेयर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस को जांच में क्या मिला?

सुझाई गई
सामान्य
खड़गे के बयान पर विवाद: नेता विवादित बयान क्यों देते हैं, क्या उन्हें क़ानून का डर नहीं?
स्पोर्ट्स
अभिषेक ने कोहली और बाबर का रिकॉर्ड तोड़ा: सूर्यवंशी के साथ सबसे तेज शतकीय साझेदारी की; भारत ने फास्टेस्ट शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया
सामान्य
