गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

गरजेगा सुखोई-राफेल, 94 फाइटर्स जेट एक साथ दिखाएंगे ताकत, नमो घाट से चीन-पाक को संदेश

भारतीय वायुसेना इस महीने अपना 94 वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर रविवार (25 अक्टूबर) को पहली बार काशी के नमो घाट और मां गंगा के आसमान में भारतीय वायुसेना के 94 फाइटर जेट और मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एक साथ अपनी ताकत का दमखम दिखाने जा रहे हैं. 

ये महज एक एयर शो नहीं है, बल्कि चीन और पाकिस्तान को एक साथ संदेश है कि हिंद की सेना से टकराने की जुर्रत मत करना, वरना अंजाम ठीक वैसा होगा, जैसा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना ने किया था.

पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ, सीएम योगी रहेंगे मौजूद

काशी में सुखोई के साथ रफाल, मिग-29 और स्वदेशी फाइटर जेट एलसीए-तेजस, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में अपने-अपने दमखम से पूरी दुनिया को एक बार फिर रूबरू कराएंगे. मौका होगा विंग्स ओवर गंगा का, जो रविवार यानी 25 अक्टूबर को होने जा रहा है. लेकिन इस खास आयोजन की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं.

विंग्स ओवर गंगा के दौरान, भारतीय वायुसेना का राफेल लड़ाकू विमान भी अपनी गर्जना मात्र से दुश्मन के कान फोड़ने के लिए तैयार रहेगा. हाल ही में अमेरिका के फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट एफ-35 के साथ दोस्ताना मुकाबला करने के बाद ये लड़ाकू विमान हाल में जोधपुर से लौटे हैं. काशी में अगर सुखोई फाइटर जेट हनुमान फोर्मेशन में आसमान में उड़ान भरेंगे तो राफेल और तेजस भरेंगे महादेव और नटराज की फॉर्मेशन में.

भगवान शिव के नाम वाली फॉर्मेशन में करेंगे फ्लाई

काशी नगरी में भारतीय वायुसेना के सभी लड़ाकू विमान, मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, टोही विमान और हेलीकॉप्टर, भगवान शिव के नाम वाली फॉर्मेशन में फ्लाई करेंगे. ये फॉर्मेशन हैं - महादेव, नटराज, कैलाश, विश्वनाथ, त्रिदेव, हनुमान, वरुणा, ओंकार, भागीरथी, काशी, रूद.

इंडियन एयरफोर्स के 94 एयरक्राफ्ट होंगे शामिल

विंग्स ओवर गंगा आयोजन में भारतीय वायुसेना के जो 94 एयरक्राफ्ट शामिल हो रहे हैं, उनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, 32 हेलीकॉप्टर और 1 हेरिटेज एयरक्राफ्ट शामिल है. इसके अलावा भारतीय नौसेना के बेहद खास टोही विमान P 8 I, तमिलनाडु के ओराकनम से सीधे काशी पहुचेंगे. भारतीय वायुसेना यानी थलसेना के हेलीकॉप्टर भी वायुसेना की ताकत में इजाफा करने के लिए भगवान शिव की नगरी पहुंचेंगे.

भारतीय वायुसेना की स्थापना के 94 वें वर्ष पूरे हो चुके हैं. इन 94 वर्षों में पहली बार 2019 में भारतीय वायुसेना को अपनी ताकत से दुनिया को रूबरू कराने का मौका मिला था. पुलवामा हमले का बदला लेने के लिए वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयर-स्ट्राइक कर अपनी ताकत का लोहा मनावाया था.

उस दौरान, भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 फाइटर जेट्स ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी. खास बात है कि रविवार को भी विंग्स ओवर गंगा के दौरान, वायुसेना के अधिकतर एयरक्राफ्ट, ग्वालियर से उड़ान भरकर बनारस पहुंचेंगे.

हेरिटेज एयरक्राफ्ट भी भरेगा उड़ान

भारतीय वायुसेना के 94 वें स्थापना दिवस के मौके पर काशी में रफाल, सुखोई और एलसीए तेजस जैसे फाइटर जेट तो दिखाएगी पड़ेंगे, साथ में एक हेरिटेज एयरक्राफ्ट भी उड़ान भरेगा. वायुसेना ने रिटायर हो चुके इस विमान को रिफर्बिश कराकर एक बार एयर शो में शामिल किया है. इसके जरिए वायुसेना अपने उस इतिहास को याद करना चाहती है, जिसके जरिए इन विमानों ने देश की हवाई सुरक्षा की थी.

1962 की जंग में चीन के खिलाफ वायुसेना का इस्तेमाल ना करना भारत के लिए हमेशा मलाल रहा है. लेकिन आज की भारतीय वायुसेना, चीन हो या पाकिस्तान कहीं भी किसी भी समय कोई भी ऑपरेशन करने के लिए तैयार है. हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ 1965 और कारगिल युद्ध में भी वायुसेना का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन असली ऑपरेशन किया गया 2019 में, जब भारत के मिराज-2000 फाइटर जेट ने बालाकोट में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ट्रेनिंग कैंप को नेस्तनाबूत किया था.

ऑपरेशन बालाकोट में वायुसेना ने दिखाई असली ताकत

वायुसेना की असली ताकत दिखाई दी थी ऑपरेशन बालाकोट के दौरान. उसके अगले वर्ष यानी 2020 में गलवान घाटी की झड़प के दौरान, भारतीय वायुसेना ने लद्दाख में अपनी फाइटर जेट की तैनाती कर चीन की घुसपैठ को रोकने में अहम भूमिका निभाई थी. इसके बाद 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरीदके में चल रहे जैश और लश्कर के टेरर हेडक्वार्टर को तबाह किया, तो पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर एयर स्ट्राइक की.

भारतीय वायुसेना को कारगिल के ऑपरेशन सफेद सागर से लेकर बालाकोट और ऑपरेशन सिंदूर तक अपने गौरवशाली इतिहास पर गर्व है तो भविष्य के युद्धों से लड़ने का संकल्प भी है, जो विंग्स ओवर गंगा के जरिए भारतीय वायुसेना प्रदर्शित करने जा रही है.

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

स्टिंग ऑपरेशन पर सियासी घमासान: सिद्धारमैया ने कांग्रेस नेता को ठहराया जिम्मेदार; क्या ब्लैकमेल करना मकसद था?

सामान्य

'क्या चीन सीमा बचाने में सक्षम है सरकार?' ITBP डीजे के बयान पर ओवैसी ने मोदी सरकार से पूछे सवाल

गेमिंग

बचपन से पोलियो की शिकार सुवर्णा राज ने गोल्ड जीतकर रचा इतिहास, दो राज्यों से नौकरी का ऑफर, अब जॉइनिंग को लेकर कंफ्यूजन