कांग्रेस ने मतदाता सूची में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पार्टी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी साजिश रची और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने इसे अंजाम दिया। कांग्रेस के मुताबिक, इस पूरी प्रक्रिया का मकसद मतदाता सूची में गड़बड़ियां दूर करना नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को उनके वोट देने के संवैधानिक अधिकार से वंचित करना है। पार्टी ने SIR रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग भी दोहराई है।
एसआईआर: कांग्रेस का बड़ा आरोप- 10 करोड़ वोटरों की जांच में सिर्फ 1600 विदेशी मिले; फिर क्यों कटे लाखों नाम?

