बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान 'मुरासु' के 3 नवंबर को आंध्र प्रदेश से टकराने का अनुमान है। भारत के मौसम विभाग के मुताबिक, जिस गति से यह चक्रवात बढ़ रहा है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह 100-110 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार वाली हवाओं के साथ आंध्र के नेल्लोर और नारसपुर के बीच सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात या अल-सुबह टकराएगा। गौरतलब है कि यह एक हफ्ते के अंदर दूसरा चक्रवाती तूफान होगा, जो कि भारत के दक्षिण-पूर्वी राज्यों को प्रभावित करेगा। इससे पहले चक्रवात अर्नब ने 28 अक्तूबर को आंध्र से टकराने के बाद तटीय राज्यों- आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तमिलनाडु को प्रभावित किया था।
एक्सप्लेनर: आंध्र पर हफ्तेभर में दूसरे चक्रवाती तूफान का खतरा क्यों, कैसे खतरे का केंद्र बन रही बंगाल की खाड़ी?

सुझाई गई
सामान्य
उत्तराखंड के पहाड़ी गांव में IIT रुड़की ने किया कमाल, गर्मियों में पानी का संकट हुआ कम
सामान्य
कार्ल बुशबी को 4 महाद्वीप और 30 देशों की 50,000 किलोमीटर पैदल यात्रा करने में लगे 28 साल, दिलचस्प है ये सफर
सामान्य
