नई दिल्ली में एक नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली से पहले कांग्रेस ने केंद्र सरकार और रेलवे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दावा किया कि मोदी-शाह सरकार विपक्ष की रैली में लोगों की भागीदारी से घबरा गई है और देशभर से दिल्ली आने वाले लोगों के रास्ते में रुकावटें पैदा की जा रही हैं। कांग्रेस का आरोप है कि तेलंगाना से पार्टी के सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं को दिल्ली लाने के लिए विशेष ट्रेनें मांगी गई थीं, लेकिन रेलवे ने बार-बार अनुरोध के बावजूद ट्रेनें उपलब्ध नहीं कराईं। हालांकि, इन आरोपों पर रेलवे की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
दिल्ली रैली में कैसे जुटेंगे कार्यकर्ता?: कांग्रेस ने रेलवे पर ट्रेनें नहीं देने का लगाया आरोप, सरकार को घेरा

सुझाई गई
सामान्य
बनासकांठा से जारी होगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, 30 अक्टूबर को पीएम मोदी का होगा गुजरात दौरा
सामान्य
'पंजाब की जवानी को बर्बाद करके करोड़ों कमाए...', AAP पार्टी ने बिक्रम सिंह मजीठिया पर लगाए गंभीर आरोप
सामान्य
