दिल्ली ने महिला घरेलू T20 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर: हैदराबाद के खिलाफ 262/6 रन बनाए, गोवा का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

दिल्ली ने महिला घरेलू T20 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर: हैदराबाद के खिलाफ 262/6 रन बनाए, गोवा का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

दिल्ली ने सीनियर विमेंस T 20 ट्रॉफी में घरेलू महिला T 20 का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पुणे में टीम ने हैदराबाद के खिलाफ 20 ओवर में 6 विकेट पर 262 रन बनाए।पुणे में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने गोवा का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। गोवा ने 2019-20 सीजन में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 257/2 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद की टीम 154/8 रन ही बना सकी और दिल्ली ने 108 रन से मैच जीत लिया।तनीषा सिंह की तीसरी सबसे तेज सेंचुरीदिल्ली की ओपनर तनीषा सिंह ने 47 गेंदों पर 119 रन बनाए, जिसमें 25 चौके और एक छक्का शामिल था। तनीषा ने 38 गेंदों में सेंचुरी पूरी की।महिला T 20 क्रिकेट में यह संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज शतक है। किरण नवगिरे के नाम 34 गेंद और सोफी डिवाइन के नाम 36 गेंद में सेंचुरी का रिकॉर्ड है। डिएंड्रा डोटिन ने भी 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 38 गेंदों में शतक लगाया था।तनीषा और प्रिया के बीच 66 गेंदों में 160 रन की साझेदारीओपनर वंशिका लीला का विकेट जल्दी गिरने के बाद तनीषा और नंबर-3 पर उतरीं प्रिया पुनिया ने पारी संभाली। दोनों ने 66 गेंदों में 160 रन जोड़े। प्रिया ने 28 गेंदों पर 59 रन बनाए। इसके बाद श्वेता सेहरावत ने 8 गेंदों में 26 रन की तेज पारी खेली, जिसमें तीन छक्के शामिल थे।तनीषा को जी त्रिशा ने बोल्ड किया। इसके बाद नजमा खान, दीक्षा शर्मा और कप्तान सोनी यादव की पारियों ने दिल्ली को 262 रन तक पहुंचाया। सोनी ने 15 रन बनाए।वांका पूजा ने लिए 4 विकेट, फिर भी हैदराबाद को मिली हारहैदराबाद की ओर से वांका पूजा सबसे सफल गेंदबाज रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए। बाकी सात गेंदबाजों ने 11 रन प्रति ओवर से ज्यादा की दर से रन दिए।त्रिशा के 80 रन भी हैदराबाद को नहीं जिता सके263 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए हैदराबाद को ओपनर जी त्रिशा ने अच्छी शुरुआत दिलाई। उन्होंने 52 गेंदों पर 80 रन बनाए, लेकिन टीम दिल्ली की रन गति से मुकाबला नहीं कर सकी।कप्तान प्रणवी चंद्रा के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 154 रन ही बना सकी और दिल्ली ने 108 रन से जीत दर्ज की।------------------------------------------------स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…चोटिल फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ आखिरी 2 टी-20 से बाहर: फिशर टीम में शामिल; भारत सीरीज में 3-0 से आगेन्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी 2 मैचों से बाहर हो गए हैं। उनके दाएं पैर की पिंडली में चोट लगी है।न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने गुरुवार को बताया कि मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है। सीरीज का चौथा मैच शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। पूरी खबर

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

चक्रवात अर्नब का कहर: ओडिशा के गंजाम में 300 गांव बाढ़ में घिरे; आंध्र में राहत कार्य तेज करने के निर्देश

स्पोर्ट्स

दिल्ली ने महिला घरेलू T20 में बनाया सबसे बड़ा स्कोर: हैदराबाद के खिलाफ 262/6 रन बनाए, गोवा का 6 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

सामान्य

'बॉलीवुड बकवास है, इंडस्ट्री परिवार नहीं है', Manoj Bajpayee ने किसी खोली पोल? बोले- कोई किसी की मदद नहीं करता