धोनी IPL खेलने पर फैसला दिसंबर में लेंगे: कहा- मेडिकल जांच के बाद तय करूंगा; चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले थे

धोनी IPL खेलने पर फैसला दिसंबर में लेंगे: कहा- मेडिकल जांच के बाद तय करूंगा; चोट के कारण पिछला सीजन नहीं खेले थे

पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने IPL में अपने भविष्य पर बात की है। 45 साल के धोनी ने कहा कि वे दिसंबर से पहले फैसला लेंगे कि IPL का एक और सीजन खेलना है या नहीं।बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर कार्यक्रम के दौरान उनसे उनके IPL भविष्य के बारे में सवाल पूछा गया। जवाब में धोनी ने कहा- ‘मेडिकल टेस्ट से पता चलेगा कि वह एक और सीजन खेल पाएंगे या नहीं।’धोनी पिछले सीजन में पिंडली की समस्या के कारण पूरा IPL नहीं खेल सके थे। उनकी गैरमौजूदगी में चेन्नई की टीम IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई।डॉक्टरों पर डाली जिम्मेदारीपूर्व CSK कप्तान ने अपनी फिटनेस की पूरी जिम्मेदारी डॉक्टरों पर डाल दी। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को यह तय करना होगा कि वे IPL के एक और साल की चुनौती झेलने के लिए फिट रहें।धोनी ने कहा, ‘और अगर मैं फिट नहीं हूं, तो आपको यह निश्चित करना होगा कि आप मेरे साथ सब कुछ सही करें। आपको यह भी देखना होगा कि यह पुरानी विंटेज गाड़ी सड़क पर ठीक से चलती रहे। इसलिए पूरा दबाव उन्हीं पर है।’चेन्नई को 5 खिताब जिताएएमएस धोनी IPL के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को IPL के 5 खिताब दिलाए हैं। टीम पिछली बार उन्हीं की कप्तानी में चैंपियन बनी थी।-----------------------------------------------------IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने, जयवर्धने की जगह लेंगेवेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर किरोन पोलार्ड IPL 2027 के लिए मुंबई इंडियंस के हेड कोच बनाए गए हैं। फ्रेंचाइजी ने शनिवार, 24 अक्टूबर को इसकी घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर

bhaskar.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

स्पोर्ट्स

नाहिद राणा वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर: कंधे में लैब्रम टियर, दक्षिण अफ्रीका दौरे पर खेलने को लेकर भी संशय

सामान्य

मक्का-मदीना पर मिसाइल हमलों का आरोप, हूतियों ने कहा-सऊदी के तेल ठिकानों को बनाया था निशाना, जानिए पूरा मामला

सामान्य

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के जामनगर रिफ़ाइनरी का दौरा करने के क्या हैं मायने