चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

चक्रवात अर्नब से आंध्र प्रदेश में हुई तबाही पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दुख प्रकट किया है. अर्नब से हुई तबाही के मद्देनजर कांग्रेस ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से राज्य सरकारों के साथ मिलकर राहत और पुनर्वास कार्यों का नेतृत्व करने की अपील की. ताकि PMCARES फंड के जरिए सभी प्रभावित परिवारों को समय पर मदद मिल सके.

मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और गहरी संवेदना जाहिर की है. उन्होंने लिखा, चक्रवात अर्नब के कारण आंध्र प्रदेश में हुई जान-माल की हानि और ओडिशा में लोगों के जीवन में आए भारी व्यवधान से मैं अत्यंत व्यथित हूं. पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं.

केंद्र-राज्य सरकार से की अपील
उन्होंने आगे लिखा, केंद्र सरकार को राज्य सरकारों के साथ मिलकर राहत और पुनर्वास कार्यों का समन्वय करना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि PMCARES फंड के जरिए सभी प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता मिले. मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि वे संकट में फंसे लोगों की हर संभव मदद करें.

Deeply distressed by the loss of lives in Andhra Pradesh and the massive disruption to people's lives in Odisha caused by Cyclone Arnab. My heartfelt condolences to the bereaved families. The Union Government must lead coordinated relief and rehabilitation efforts with State Governments, ensuring timely assistance through PMCARES fund to all the affected families. I urge Congress workers to extend all possible help to those in distress. - Mallikarjun Kharge (@kharge) October 30, 2026

प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं से लोगों की मदद करने की अपील की है. प्रियंका ने कहा, ''मेरी संवेदनाएं आंध्र प्रदेश के उन लोगों के साथ हैं जो चक्रवात अर्नब से हुई तबाही का सामना कर रहे हैं और ओडिशा के उन लोगों के साथ हैं जो भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हैं.." उन्होंने सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें और राहत व बचाव कार्यों में सहयोग दें.

बाढ़ को लेकर चिंता जताई
गुरुवार रात को राहुल गांधी ने चक्रवात अर्नब को लेकर हुई तबाही को लेकर गहरी चिंता जताई. उन्होंने सरकारों से आग्रह किया कि वे प्रभावित हर परिवार के लिए जल्द से जल्द राहत और पुनर्वास सुनिश्चित करें. राहुल गांधी ने पोस्ट में लिखा, "आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब से हुई तबाही और ओडिशा में भारी बारिश व बाढ़ को लेकर मैं बहुत चिंतित हूं. जिन परिवारों ने अपने अपनों को खो दिया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. उन्होंने आगे लिखा "मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं. जिन लोगों ने अपने घर, अपनी आजीविका और अपनी सुरक्षा की भावना खो दी है." 

Deeply concerned by the devastation caused by Cyclone Arnab in Andhra Pradesh and the heavy rainfall and flooding in Odisha. My heartfelt condolences to the families who have lost their loved ones. My thoughts are with everyone affected, those who have lost their homes, livelihoods and a sense of security. I urge the governments to ensure swift relief and rehabilitation for every affected family during this difficult time. - Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 29, 2026

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

abplive.com पर पूरी खबर पढ़ें

सुझाई गई

सामान्य

भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति? किस बिजनेस से बना अरबों का साम्राज्य?

सामान्य

महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन स्थल पर क्रेन गिरने से दो लोगों की मौत, दो घायल

स्पोर्ट्स

सहवाग-द्रविड़ के बेटे अंडर-19 एशिया कप के लिए टीम में: भारतीय टीम का ऐलान, लक्ष्य रायचंदानी कप्तान; 8 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला

चक्रवात 'अर्नब' से तबाही पर खरगे-राहुल ने जताया दुख, केंद्र सरकार से कर दी ये बड़ी मांग | BlinkNews