CBI ने ED के दो अधिकारियों को ₹5 लाख रिश्वत मामले में पकड़ा है. लखनऊ ED जोन के इनफोर्समेंट अफसर दीपक कुमार और हेड कॉन्स्टेबल मनोज द्विवेदी गिरफ्तार हुए हैं. शिकायतकर्ता के पिता से ED केस में मदद के बदले 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी.
CBI ने 23 अक्टूबर को ट्रैप लगाकर मनोज द्विवेदी को 5 लाख रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा. आरोप है कि रिश्वत इन्फोर्समेंट अफसर दीपक कुमार के लिए ली जा रही थी. दोनों आरोपियों को CBI ने हिरासत में लिया. आगे की जांच जारी है.
CBI Apprehends Two Officials of Enforcement Directorate in Rs. Five Lakh Bribery case - Central Bureau of Investigation (India) (@CBIHeadquarters) October 23, 2026
CBI की तरफ से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के तहत, लखनऊ जोन स्थित ईडी ऑफिस ने एक प्रवर्तन अधिकारी और एक हैड कांस्टेबल को रिश्वतखोरी के मामले में पकड़ा है. सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर 23. 10. 2026 को प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ के हेड कांस्टेबल और ईडी, लखनऊ के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.
शिकायतकर्ता के पिता से मांगी थी रिश्वत
आरोप है कि ईडी के आरोपी हेड कांस्टेबल ने शिकायतकर्ता के पिता से ईडी के मामले में मदद करने के बदले रिश्वत मांगी थी. इस मामले में शिकायतकर्ता के पिता को अगस्त औऱ सितंबर 2026 में प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ जोन से दो समन मिले थे.
पांच लाख की रिश्वत की कर रहा था मांग
सीबीआई ने 23. 10. 2026 को एक जाल बिछाया. ईडी, लखनऊ जोन के आरोप हेड कांस्टेबल को उस समय रंगे हाथों पकड़ लिया, जब वह ईडी-लखनऊ जोन के प्रवर्तन अधिकारी की ओर से शिकायतकर्ता पिता को ईडी मामले में फायदा पहुंचाने के लिए 5 लाख की रिश्वत मांग रहा था और ले रहा था. दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया है. मामले की आगे की जांच की जा रही है.
अपडेट जारी है...

