भारत ने नागोया में चल रहे पैरा एशियन गेम्स में 10 वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। आयुष वर्मा ने बुधवार को पुरुष शॉटपुट F 53 इवेंट में सोना जीता।वे 8. 16 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर रहे। यह इन खेलों में आयुष का दूसरा मेडल है। वे एक ब्रॉन्ज भी जीत चुके हैं।इस गोल्ड के सहारे भारत मेडल टैली में छठे नंबर पर आ गया। उसके 10 गोल्ड, 12 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज हो गए हैं।आयुष 5 वें प्रयास में बेस्ट थ्रो कियाफाइनल इवेंट में आयुष ने अपने पांचवें प्रयास में अपना बेस्ट थ्रो किया। ईरान के अलीरेजा हेमामी ने 8. 09 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर जीता। कजाकिस्तान के मखाम्बेट सेरिक्कलीयेव 6. 81 मीटर के साथ तीसरे स्थान पर रहे।क्या है F 53 कैटेगरी? F 53 कैटेगरी उन फील्ड एथलीट्स के लिए है, जिनके धड़ और पैरों की गतिविधियां काफी प्रभावित होती हैं। इस कैटेगरी में हाथों की पकड़ पर असर कम होता है।इस कैटेगरी के खिलाड़ी बैठकर मुकाबला करते हैं। वे अपनी छाती, ऊपरी पीठ और कंधों से जड़त्व पैदा करते हैं।आर्चरी में सिल्वर, शूटिंग में ब्रॉन्ज आयाभारतीय जोड़ी गोल्ड मेडल मैच में चाइनीज जोड़ी के खिलाफ 141–150 से हार गई।--------------------------------------------------पैरा एशियन के दूसरे दिन के खेलों की यह खबर भी पढ़िए…भारत ने दूसरे दिन 24 मेडल जीते, डिस्कस थ्रो में तीनों मेडल अपने नाम किए; निषाद कुमार ने हाई जंप में गोल्ड जीताभारत ने जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन पैरा गेम्स के दूसरे दिन 24 मेडल जीते। इनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसके साथ ही भारत के कुल मेडल 35 हो गए। भारत के खाते में अब 9 गोल्ड, 11 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज हैं। पढ़ें पूरी खबर
भारत को पैरा एशियन गेम्स में 10वां गोल्ड: आयुष वर्मा ने शॉटपुट F53 में सोना जीता, आज तीन मेडल आए
सुझाई गई
सामान्य
परिसीमन के मुद्दे पर फिर आर-पार के मूड में कांग्रेस! आज PM मोदी से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे
सामान्य
रोजाना एक चम्मच देसी घी खाने से क्या होता है? दादी-नानी आज भी क्यों इसे मानती है सेहत का खजाना
सामान्य
