लिकटेंस्टाइन के युवराज एलोइस मंगलवार को अपनी पत्नी युवरानी सोफी के साथ नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन पहुंचे। यहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। समारोह से पहले विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी राष्ट्रपति भवन में मौजूद रहे।
भारत दौरे पर लिकटेंस्टाइन के युवराज: राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत, आज पीएम के साथ द्विपक्षीय चर्चा

