बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखना शुरू हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार (26 अक्टूबर) को कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और केरलम में अलर्ट जारी किया गया है. दूसरी ओर उत्तर भारत में फिलहाल गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है.
पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में दिखने लगा है. मौसम विभाग ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव अब साइक्लोन अर्नब में बदल चुका है. इसका सीधा असर ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में दिखना शुरू हो गया है.
ओडिशा में हाई अलर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर ओडिशा के सेंट्रल रेंज के 7 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है. पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. सेंट्रल रेंज के आईजीपी सत्यजीत नायक और बिस्वनाथ दाश ने इस संबंध में जानकारी दी है. चक्रवात से जुड़े हालात पर नजर रखी जा रही है. अर्नब को देखते हुए ओडिशा, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश में NDRF और SDRF की टीमों को तैनात किया गया है.
The #Deep #Depression over Eastcentral and adjoining Southeast #Bay of #Bengal moved west-northwestwards with speed of 15 kmph during past 6 hours and lay centered at 2330 hours IST of yesterday, the 25 th October, 2026 over the same region, near Latitude 15. 3° N and Longitude 89. 7° E, about 520 km north-northwest of Sri Vijaya Puram (#Andaman Islands), 730 km east-southeast of #Vishakhapatnam (#Andhra_Pradesh), 820 km east-southeast of #Kakinada (Andhra Pradesh), 920 km east-Southeast of #Machilipatnam (Andhra Pradesh) and 990 km east of #Bapatla (Andhra Pradesh). It is very likely to move nearly westwards, and intensify further into a cyclonic storm over Eastcentral & adjoining Southeast Bay of #Bengal by 26 th October early morning. Then it is very likely to move west-northwestwards and intensify into a #severe #cyclonic #storm over westcentral Bay of Bengal by 27 th #October, morning. Thereafter, it is very likely to move northwestwards, intensify further into a very severe cyclonic storm and reach Westcentral #Bay_of_Bengal near Andhra Pradesh coast around morning of 28 th October, 2026. It is very likely to cross Andhra Pradesh & Yanam coasts between Bapatla and Visakhapatnam as a #very #severe #cyclonic #storm with the maximum sustained wind speed of 115-125 kmph gusting to 140 kmph by forenoon of 28 th October, 2026. - India Meteorological Department (@Indiametdept) October 25, 2026
अर्नब का सीधा असर दक्षिण भारत में दिख रहा है. IMD ने तमिलनाडु, केरलम और कर्नाटक में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. कोलकाता समेत बंगाल के कई जिलों में आज दोपहर बाद से भारी बारिश और तेज हवाओं का दौर शुरू होने की आशंका है. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तूफान अर्नब का असर 26-29 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है.
बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने तमिलनाडु, केरलम, पुडुचेरी, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है तो वहीं छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें
श्रीभूमि में बिहू कलाकारों पर हमला, असम CM ने कार्रवाई के दिए निर्देश, 13 गिरफ्तार

