मॉनसून की विदाई के बाद उत्तर भारत में गुलाबी ठंड दस्तक देने लगी है. हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक हुई बर्फबारी का असर पंजाब, हरियाणा और दिल् ली-एनसीआर तक देखा जा रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में कहा है कि अरब सागर में तूफान जैसे हालात बने हुए हैं. इसके मजबूत होने पर गोवा, गुजरात और महाराष् ट्र जैसे राज् यों में इसका प्रभाव दिख सकता है.
दक्षिण भारत में नॉर्थ ईस् ट मानसून के एक्टिव होने की वजह से कई राज् यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. चेन् नई और मदुरै में बहुत भारी बारिश ने जनजीवन को पटरी से उतार दिया है. बंगाल की खाड़ी में उठे तूफान के चलते बंगाल और ओडिशा में 27 से 28 अक्टूबर को आंधी-तूफान आने की आशंका है.
अगले कईं दिनों तक भयंकर बारिश
IMD के मुताबिक दक्षिण भारत में अगले कई दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. दक्षिण तमिलनाडु और केरल के ऊपर बने निम्न दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और लक्षद्वीप में 23-26 अक्टूबर के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश में भी भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है. अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में 23-26 अक्टूबर तक बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.
IMD की चेतावनी
मौसम विभाग ने ओडिशा में 27-28 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. केरल, माहे और लक्षद्वीप में 23-26 अक्टूबर तक भारी बारिश का अनुमान है. तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी 24 अक्टूबर तक कई जगह बारिश होने की संभावना है.
गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका
दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 28 अक्टूबर तक कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है.
केरल, माहे और लक्षद्वीप में 26 अक्टूबर तक 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, झोंकों की स्पीड 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. IMD के मुताबिक कोंकण और गोवा में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी

